Move to Jagran APP

सोनडीहा में सादगी के साथ हुई भक्तिभाव से मंडा पूजा

सोनडीहा में शनिवार को सादगी के मंडा पर्व संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 05:21 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 05:21 PM (IST)
सोनडीहा में सादगी के साथ हुई भक्तिभाव से मंडा पूजा
सोनडीहा में सादगी के साथ हुई भक्तिभाव से मंडा पूजा

संवाद सूत्र, वेस्ट बोकारो (रामगढ़): सोनडीहा में शनिवार को सादगी के मंडा पर्व संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल भक्तों व लोगो ने मास्क लगाकर और शारीरिक दूरी का पालन कर मंडा पूजा में सम्मलित हुए। पुरोहित श्रवण तिवारी ने भोक्ता प्रकाश महतो, देवकी महतो, गेंदालाल करमाली, धुंधा तुरी, तुलसी तुरी, से विधिवत पूजन कराया। मुखिया राधेश्याम महतो ने कहा कि सोनडीहा मंडा पर्व का एतिहासिक अतीत रहा। सोनडीहा मंडा टांड़ में अनवरत 91 वर्षों से चले आ रहे लोक आस्था का महापर्व मंडा पूजा कोविड-19 महामारी के कारण सादे समारोह में सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए शनिवार को संपन्न हुआ। 19 जून से शुरू हुआ मंडा पूजा शनिवार को बलि पूजन के साथ समापन हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। मंडा पर्व लोक आस्था का पर्व है। कोरोना महामारी से बचाव हेतु जारी निर्देशों का पालन करते हुए भक्तिमय माहौल में पूजा की गई। इस कार्यक्रम में शिव भक्त प्रकाश महतो, देवकी महतो, तुलसी पूजा समिति के सोनडीहा मुखिया राधेश्याम महतो, नरेश महतो, अरविद कुमार, योगेन्द्र महतो, धनेश्वर महतो, राजेश कुमार उर्फ बीरा, श्रवण सुंडी, रंजीत कुमार उर्फ बबलू, मुकेश, केबी महतो, किसुन तुरी, फल्ली महतो, सुनिल महतो, सुंदर महतो, सुरेश प्रसाद तुरी, ढुंढा तुरी, जटल तुरी, गेंदलाल आदि की सराहनीय भूमिका रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.