रामगढ़ में कुएं से मिला 3 दिनों से लापता ओडिशा के मजदूर का शव Ramgarh News
मजदूर सप्लाई कर रही ब्रिजिनिया मिंज ने बताया कि अमर बीते रविवार से लापता था। परंतु इसकी कोई सूचना स्थानीय पुलिस- प्रशासन को नहीं दी गई थी। पतरातू पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पतरातु थर्मल(रामगढ़), जेएनएन। रामगढ़ पतरातू थाना क्षेत्र के ग्राम कोतो मिशन स्कूल के नजदीक एक कुएं से मंगलवार की रात्रि एक शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार पीवीयूएनएल प्लांट निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी में बतौर मजदूर वह कार्य कर रहा था। मजदूर का नाम अमर बताया जा रहा है। वह ओड़िशा का रहने वाला है। मजदूर सप्लाई का कार्य कर रही ब्रिजिनिया मिंज ने बताया कि अमर बीते रविवार से लापता था। परंतु इसकी कोई सूचना स्थानीय पुलिस- प्रशासन को नहीं दी गई थी। पतरातू पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले को लेकर लेबर सप्लायर ब्रिजिनिया को पूछताछ के लिए पतरातू थाने लाया गया है।