विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड: JMM जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Published: Thu, 22 Oct 2026 03:00 PM (IST)

झारखंड के रामगढ़ में झामुमो नेता के बॉडीगार्ड और पुलिस जवान निरंजन महतो ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जांच में जुटी पुलिस (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

जांच में जुटी पुलिस (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. झामुमो नेता के बॉडीगार्ड ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या।

  2. पुलिस जवान निरंजन महतो ने खुद को गोली मारी।

  3. रामगढ़ में घटना, पुलिस जांच में जुटी है।

संवाद सूत्र, भुरकुंडा(रामगढ़)। उरीमारी थाना क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेता सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड और झारखंड पुलिस के जवान निरंजन महतो ने अपनी सर्विस राइफल (एके-47) से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जवान निरंजन महतो वर्तमान में हजारीबाग जिले में पदस्थापित थे। 

कमरे से गोली चलने की तेज आवाज आई

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे सामान्य रूप से नाश्ता करने के बाद जवान निरंजन महतो अपने कमरे में गए। इसके कुछ ही देर बाद अचानक कमरे से गोली चलने की तेज आवाज आई, जिससे आसपास के लोगों और सहयोगियों के बीच हड़कंप मच गया। जब लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे, तो खून से लथपथ जवान का शव मिला। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इधर खबर फैलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

मामले की जांच कर रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग एसपी और एसडीपीओ तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है। 

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जवान ने अचानक यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस संबंध में कोई भी कुछ बोलने से कतरा रहा है।

यह भी पढ़ें- रामगढ़ में मेला घूमकर लौटते समय पत्नी से हुआ विवाद, तो गाड़ी से उतरा युवक; सुबह सड़क किनारे मिला शव