Move to Jagran APP

पंडित दीनदयाल राष्ट्र के लिए ने समर्पित किया संपूर्ण जीवन

स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यापर्ण से किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एकात्म मानववाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्वांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया। उन्होंने द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफत करते हुए अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की गई थी। इससे प्रभावित होकर भारत सरकार ने बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना आरंभ कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है। इससे पहले कार्यक्रम का आरंभ कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। का

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 06:21 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 06:21 PM (IST)
पंडित दीनदयाल राष्ट्र के लिए ने समर्पित किया संपूर्ण जीवन
पंडित दीनदयाल राष्ट्र के लिए ने समर्पित किया संपूर्ण जीवन

मेदिनीनगर : स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एकात्म मानववाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया। उन्होंने द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफत करते हुए अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की गई थी। इससे प्रभावित होकर भारत सरकार ने बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना आरंभ कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है। इससे पहले कार्यक्रम का आरंभ कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजहंस अग्रवाल ने की। इस जन्म शताब्दी के मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री मनोज ¨सह, उपमहापौर मंगल ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, उदय शुक्ला सहित अन्य लोगों ने पंडित दीनदयाल के विचारों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री छोटू सिन्हा ने किया व धन्यवाद मीडिया प्रभारी सोमेश ¨सह ने किया । मौके पर मुख्य रूप से नगर मंडल उपाध्यक्ष अमर सहाय, अजय ¨सह, अन्नपूर्णा तिवारी, रंजीत मिश्रा, सुधांशु पाठक, आजम रिजवी, संदीप प्रजापति, महेंद्र कुमार ¨सह, नंदलाल गुप्ता, मनीष अग्रवाल, छोटू ¨सह, रणवीर ¨सह, मिथिलेश ¨सह, शशिकांत तिवारी, रोहित दुबे, अकाश वर्मा, शिवम कुमार, सत्यम ¨सह, दीपक ¨सह, दीपक सिन्हा, सौरभ ¨सह, शशिकांत तिवारी, रोहित तिवारी, अमित आनंद, मनीष अग्रवाल, कोमल कुमार अंकू, संजय ¨सह, नरेन्द्र ¨सह, किशोर सिन्हा, ठनठन जी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.