जय श्री राम के नारे से गूंजा बोरोबिग बेदिया टोला
बोरोबिग में पांच दिवसीय श्री श्री 100
चितरपुर : बोरोबिग में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर रविवार को यज्ञमंडप स्थल में भूमि पूजन व ध्वजारोपण का कार्य किया गया। भूमि पूजन व ध्वजारोपण का कार्य बड़कागांव से आये आचार्य राजेश पांडेय, बिजय पांडेय व प्रकाश पांडेय के देखरेख में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो व विशिष्ट अतिथि चितरपुर उत्तरी पार्षद गोपाल चौधरी,आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि अमृतलाल मुंडा, मुखिया नीना देवी मौजूद थे। मौ़के पर मुख्य अतिथि ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में भक्ति की बयार बहती है। साथ ही पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। वही विशिष्ट अतिथि ने सभी लोगों से 1 महीने तक मांस मदिरा त्यागने का अनुरोध किया। ताकि शुद्ध मन से सभी लोग महायज्ञ में हिस्सा ले सकें। तत्पश्चात ध्वज को पूरे गांव का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बजरंग बली की जय, जय श्री राम, राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की के नारों से ओर क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। ध्वज परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। मौके पर उप मुखिया खुदीराम महतो, आयोजन समिति के अध्यक्ष जगरनाथ बेदिया, सचिव बिमल बेदिया, कोषाध्यक्ष बिजय बेदिया सहित ओमप्रकाश चौधरी, सतीश मुंडा, हीरालाल कुमार, बृजनंदन महतो, गजेंद्र चौधरी, मिथलेश महतो, प्रेमचंद बेदिया, सुभाष बेदिया, महेश बेदिया, सुधीर कुमार अकेला, गुणेश्वर बेदिया, राजेश बेदिया, बालेश्वर महतो, प्रेम कुमार, प्रकाश बेदिया, सुनीता देवी, ललीता देवी, आलो देवी, मनिता देवी, रेखा देवी सहित कई मौजूद थे।