विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता

By JagranEdited By:
Published: Mon, 21 Dec 2020 09:19 PM (GMT+05:30)

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) चितरपुर के प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में सोमवार को चल

योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता
योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : चितरपुर के प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में सोमवार को चलंत न्यायालय तथा दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए जागरूकता शिविर एवं सहायक उपकरण तथा कृत्रिम अंग मापन व आकलन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य नि:शक्तता आयुक्त सतीश चंद्र व विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्यांगजन कौशल विकास पुनर्वास सह सशक्तीकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र, रांची के निदेशक जितेंद्र यादव तथा अपर्णा महिला मंडल की अध्यक्ष अल्पना कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षित विशेष शिक्षक संघ के अध्यक्ष पावेल कुमार ने किया। मुख्य अथिति ने दिव्यांग जनों एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग जनों को सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ देना और दिलाना यह सरकार की प्राथमिकता है। वहीं विशिष्ट अतिथि जितेंद्र यादव ने अपने संबोधन में समेकित क्षेत्रीय केंद्र के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी। समेकित क्षेत्रीय केंद्र दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण तथा कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाया जाता है। इसके अलावा अन्य सेवाएं जैसे विशेष शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, ओपीडी निरंतर केंद्र में नि:शुल्क दी जा रही है। वहीं मुस्कुराहटें संस्था के अध्यक्ष विवेकानन्द वर्मा ने चितरपुर प्रखंड में ऐसे कार्यक्रम के आयोजन हेतु राज्य नि:शक्तता आयुक्त सतीश चन्द्र तथा दिव्यांगजन कौशल विकास पुनर्वास व सशक्तीकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र, रांची के निदेशक जितेंद्र यादव के प्रति आभार प्रकट किया। चलंत न्यायालय के द्वारा सैकड़ों दिव्यांग जनों के समस्या सुने गए तथा यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। जबकि शिविर में कई दिव्यांग जनों का सहायक उपकरण के लिए आकलन भी किया गया। मौके पर रजरप्पा विकलांग समिति के अध्यक्ष देवघर करमाली, न्यू जागृति समिति के अध्यक्ष श्रीधर कपूर, समाजसेवी सी पी संतन, मुखिया दिलीप साव, राजेन्द्र चौधरी, मुस्कुराहटें संस्था के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, राज कुमार, शेखर कुमार दांगी, रीमा साहू, जितेंद्र पटेल समेत सैकड़ों दिव्यांग जन तथा उनके परिजन मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।