असनागढ़ा में खेल मैदान समतलीकरण निर्माण कार्य का उद्घाटन
कनकी पंचायत के असनागढ़ा में वीर शहीद पोटो दो खेल विकास योजना।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 09:16 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 09:16 PM (IST)
संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : कनकी पंचायत के असनागढ़ा में वीर शहीद पोटो दो खेल विकास योजना के तहत खेल मैदान समतली करण निर्माण कार्य का शनिवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन का कार्य मुखिया प्रमोद कुमार महतो व पंसस पतिलाल मरांडी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार महतो व जेई सुशील केशरी ने बताया कि मनरेगा योजना से वीर शहीद पोटो दो खेल विकास योजना के तहत असनागढ़ा में खेल मैदान समतलीकरण कार्य शुरू हुआ है। इसकी लागत करीब 3.40 लाख रुपये है। कहा कि मैदान के बन जाने से जहां युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने में लाभ होगा। वहीं मैदान में सभी तरह के खेल के आयोजन करने का अवसर प्राप्त होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें