कनकी में 40 ग्रामीणों के बीच बांटा गया गमछा
हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के निर्देश पर कनकी पंचायत मुखिया ।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 09:07 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:17 AM (IST)
संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के निर्देश पर कनकी पंचायत मुखिया प्रमोद कुमार महतो व भाजपा नेता पुरूषोत्तम पांडेय द्वारा उपलब्ध गमछा मंगलवार को कनकी के ग्रामीणों के बीच बांटा गया। गमछा बांटने का कार्य भाजपा नेता खेमलाल यादव ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए 40 ग्रामीणों के बीच गमछा दिया गया है। उन्होंने सांसद जयंत सिन्हा, मुखिया प्रमोद महतो व भाजपा नेता पुरूषोत्तम पांडेय द्वारा गमछा सहयोग करने के लिए उनका आभार प्रकट किया। मौके पर चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, टेकलाल यादव, कुलेश्वर यादव, रवि मुंडा, बालदेव साव, राजू साव, मुंशी यादव, गोवर्धन महतो, राजू भुइयां, विशेश्वर साव व बिरू महतो आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें