हेमंत का पटेल चौक पर होगा स्वागत
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : जिला झामुमो कमेटी की ओर से बुधवार को नेता प्रतिपक्ष सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का रजरप्पा जाने के क्रम में स्थानीय पटेल चौक के समीप गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। इस तरह पतरातू में आयोजित धरने को भी सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
रामगढ़ : जिला झामुमो कमेटी की ओर से बुधवार को नेता प्रतिपक्ष सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का रजरप्पा जाने के क्रम में स्थानीय पटेल चौक के समीप गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। इस तरह पतरातू में आयोजित धरने को भी सफल बनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में रजरप्पा हेसापोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे लोग सुबह दस बजे पटेल चौक में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन का स्वागत करेंगे। इसके बाद उनकी अगुवाई करते हुए सीधे रजरप्पा हेसापोड़ा में सभास्थल तक ले जाएंगे। बैठक में केंद्रीय सदस्य महेश ठाकुर, खुर्शीद आलम, कोषाध्यक्ष मो. आलम, उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो, अभिमन्यु ¨सह, पवन करमाली, विनोद चौधरी, विजय चौधरी, आलम अंसारी, शिव कुमार करमाली, ¨पकी बेसरा, अरुण बनर्जी, मुमताज मंसूरी, जग्गू करमाली, जगरनाथ महतो, अरुण कुशवाहा, ताहिर हुसैन, बंधन महतो, राम प्रसाद महतो, सुशांत भारती, चेंद्रदेव महतो, बेलाल अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।