छात्राओं को किया गया स्वास्थ्य के लिए जागरूक
जासं, रामगढ़ : सरना आवासीय उच्च विद्यालय कोठार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की महत्वाकांक्षी परियोजना मिशन ¨पक हेल्थ के तहत डॉ. सांत्वना शरण के नेतृत्व में 14 वां जागरूकता शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ डॉ. सांत्वना शरण व विद्यालय के प्रधानाध्यापक किष्टो महतो ने दीप जलाकर किया। शिविर में इसमें लड़कियों को स्वस्थ्य रहने के लिए कई तरह की जानकारियां व सुझाव दिए गए। खासकर कुमारीवस्था में महावारी के समय होने वाले एनीमिया से बचने की जानकारी छात्राओं को दी गई।
रामगढ़ : सरना आवासीय उच्च विद्यालय कोठार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की महत्वाकांक्षी परियोजना मिशन ¨पक हेल्थ के तहत डॉ. सांत्वना शरण के नेतृत्व में 14 वां जागरूकता शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ डॉ. सांत्वना शरण व विद्यालय के प्रधानाध्यापक किष्टो महतो ने दीप जलाकर किया। शिविर में इसमें लड़कियों को स्वस्थ्य रहने के लिए कई तरह की जानकारियां व सुझाव दिए गए। खासकर कुमारी अवस्था में महावारी के समय होने वाले एनीमिया से बचने की जानकारी छात्राओं को दी गई। डॉ. निर्मला नाग ने बच्चियों को एनीमिया न हो इसके लिए खानपान व रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं सांत्वना शरण ने बच्चियों को गुड टच व बेड टच के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने लड़कियों का झारखंड से पलायन भ्रूण हत्या के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में स्कूल के करीब एक सौ छात्राओं का हिमोग्लोबिन जांच की गई। साथ ही आयरन व एल्बेंडाजोल की गोली तथा सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। मौके पर शिविर में डॉ. एके चौधरी, मालती चौधरी, ज्योता दास, सिस्टर रीता चटर्जी सहित स्कूल के प्रधानाध्यापक व शिक्षिक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।