Move to Jagran APP

घुटुवा को मिला बेहतर झांकी का पुरस्कार

अनंत कुमार शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि बरकाकाना ओपी प्रभारी रमेश मुर्मू सुरक्षा पदाधिकारी अमरनाथ पासवान रमेश प्रसाद यादव नेपाल यादव छोटेलाल करमाली देवकीनंदन बेदिया घनश्याम प्रसाद शामिल हुए। इससे पर्व अदिवासी समाज के लोगों कें द्वारा अपने पारंपरिक वेश-भूषा में ढोल नगाड़े व झांकी के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए षोभा यात्रा नया नगर घुटूवा दुर्गा मंडप पहुंचा। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न गांवों के लोगों ने झूमर खेला। व

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 09:32 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 09:32 PM (IST)
घुटुवा को मिला बेहतर झांकी का पुरस्कार
घुटुवा को मिला बेहतर झांकी का पुरस्कार

बरकाकाना : प्रकृति पर्व सरहुल नया नगर बरकाकाना के दुर्गा मंडप के प्रागांण में सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में क्षेत्र के घुटूवा, बरकाकाना, उरलुंग, मसमोहना, दुर्गी, सीआईसी बस्ती सहित कई स्थानों से झांकी व जुलूस सरहुल मिलन समारोह स्थल में पहुंचा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि बरकाकाना ओपी प्रभारी रमेश मुर्मू, सुरक्षा पदाधिकारी अमरनाथ पासवान, रमेश प्रसाद यादव, नेपाल यादव, छोटेलाल करमाली, देवकीनंदन बेदिया, घनश्याम प्रसाद शामिल हुए। इससे पर्व आदिवासी समाज के लोगों कें द्वारा अपने पारंपरिक वेश-भूषा में ढोल नगाड़े व झांकी के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा नया नगर घुटूवा दुर्गा मंडप पहुंचा। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न गांवों के लोगों ने झूमर खेला। वहीं पाहनों ने सरहुल पर्व की महत्व की जानकारी लोगों को दी। सरहुल महोत्सव कमेटी के लोगों ने सभी क्षेत्र के आए झांकी के लोगों को दस मिनट का समय देकर झूमर प्रतियोगिता कराया गया। इस प्रतियोगिता में घुटुवा बस्ती द्वारा बेहतर झांकी प्रस्तुत किया गया। वही अन्य क्षेत्र के आए सरहुल की टोलियों ने नृत्य प्रस्तुत किया गया। निर्णायक मंड़ली द्वारा झांकी व नृत्य का अवलोकन कर प्रथम पुरस्कार घुटुवा बस्ती, द्वितीय पुरस्कार उरलुग बस्ती व तृतीय पुरस्कार सीआईसी बस्ती को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पवन महतो, प्रदीप बेदिया, गंगाधर बेदिया, प्रदीप शर्मा, विनोद तिवारी, गीता देवी, सनियारो बारला, गोपी प्रजापति, फरीद अंसारी, हरि रत्तनम साहु, बैजनाथ करमाली,, रामा मुंडा, रामविलास मुंडा, विजय सिंह, महेश मुंडा सहित कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.