जय श्रीराम के नारे के साथ निकला मंगला जुलूस
संवाद सहयोगीरामगढ़ श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ की मंगलवार को भव्य मंगला जुलूस निकाला गया। जुलूस में रामभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी हाथों में पारपंरिक अस्त्र-शस्त्र लेकर भगवा धारण कर जयश्री राम का जयघोष कर रहे थे। इससे पूर्व सभी अखाड़ों के भक्त हाथों में महावीरी पताका तिरंगा अस्त्र-शस्त्र लेकर सिद्धो-कान्हो मैदान पहुंचे। यहां से जुलूस प्रारंभ होकर चट्टी बाजार झंडा चौक थाना चौक से होकर सुभाष चौक होते हुए छावनी फुटबॉल मैदान पहुंचा। जहां रामभक्तों ने हैरतअंगज करतब देर शाम तक दिखाए। जुलूस का नेतृत्व महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर कर रहे थे। पूरे शहर में जय श्रीराम जय श्रीराम का नारा गुंजायमान हो र
रामगढ़ : श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ की मंगलवार को भव्य मंगला जुलूस निकाला गया। जुलूस में रामभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी हाथों में पारपंरिक अस्त्र-शस्त्र लेकर भगवा धारण कर जयश्री राम का जयघोष कर रहे थे। इससे पूर्व सभी अखाड़ों के भक्त हाथों में महावीरी पताका, तिरंगा, अस्त्र-शस्त्र लेकर सिद्धो-कान्हो मैदान पहुंचे। यहां से जुलूस प्रारंभ होकर चट्टी बाजार, झंडा चौक, थाना चौक से होकर सुभाष चौक होते हुए छावनी फुटबॉल मैदान पहुंचा। जहां रामभक्तों ने हैरतअंगज करतब देर शाम तक दिखाए। जुलूस का नेतृत्व महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर कर रहे थे। पूरे शहर में जय श्रीराम, जय श्रीराम का नारा गुंजायमान हो रहे थे। पूरा शहर भगवा मय हो गया था। रामनवमी को लेकर शहर के सभी सड़क, चौक, चौराहों तक में महावीर पताका लगाया गया है। इधर अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह रामनवमी महापर्व यह एक ऐतिहासिक पर्व के रूप में हम सभी मना रहे हैं। यह असत्य पर सत्य के विजय का प्रतिक है। सभी को इसमें शामिल होकर अपनत्व का भाव पैदा करना चाहिए। इस दौरान नीरज प्रताप सिंह, धीरज साहू, प्रवीण कुमार, संतोष, गौतम कुमार महतो, धनंजय कुमार पुटुस, पंकज कुमार, सिद्धार्थ पांडे, उमेश कुमार, तरुण कुमार साहू, आकाश कुमार, कुमार साहू, चिटू, प्रभात अग्रवाल, महेश ठाकुर, मुनीनाथ कुमार, मनीष, टिकू कुमार, रिकू, रवि मिश्रा, विवेक कुमार, संजय कुमार, अलोक नेट, राजा कुमार, चमन कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रवीण अग्रवाल, राहुल सिन्हा ,सूरज, सुमित, रोहित, सन्नी, धरम कुमार, अभिषेक कुमार, नारद महलि, रवि कुमार, आनंद कुमार, राजा कुमार, मुकेश कुमार, सौरभ कुमार, नितेश कुमार, नित्यानंद महतो सहित सैकड़ों भक्त शामिल थे।