जनता मजदूर संघ की जन चेतना रैली धनबाद में
फोटो 44 बैठक में उपस्थित लोग संवाद सूत्र, भुरकुंडा : जनता मजदूर संघ बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक गुरुवार को सौंदा डी स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र ¨सह व संचालन दशरथ कुर्मी ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जमसं के सीसीएल रिजनल उपाध्यक्ष सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सुखदेव प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद थे। मौके पर सुखदेव प्रसाद ने कहा कि मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को ले आगामी 24 फरवरी को संघ के तत्वावधान में धनबाद में जनचेतना रैली का आहवान किया गया है। इसमें बरका-सयाल प्रक्षेत्र से 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में सभी पदाधिकारियों को परियोजना स्तर पर रैली की सफलता को ले जिम्मेवारी दी गई है। साथ ही संपूर्ण तैयारी को ले आगामी 1
भुरकुंडा : जनता मजदूर संघ बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक गुरुवार को सौंदा डी स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र ¨सह व संचालन दशरथ कुर्मी ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जमसं के सीसीएल रिजनल उपाध्यक्ष सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सुखदेव प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद थे। मौके पर सुखदेव प्रसाद ने कहा कि मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को ले आगामी 24 फरवरी को संघ के तत्वावधान में धनबाद में जनचेतना रैली का आहवान किया गया है। इसमें बरका-सयाल प्रक्षेत्र से 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में सभी पदाधिकारियों को परियोजना स्तर पर रैली की सफलता को ले जिम्मेवारी दी गई है। साथ ही संपूर्ण तैयारी को ले आगामी 18 को बैठक करने की बात कही गई है। मौके पर रवि गिरी, सतीश मोहन मिश्रा, संजय ¨सह, अशोक सोनी, अर्जुन साव, परदेशी नोनिया, रामसृष्ठ, राजू मल्होत्रा, मन्नु दास, सुखदेव साव आदि मौजूद थे।