Move to Jagran APP

कलशयात्रा के साथ शतचंडी यज्ञ शुरू

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : शहर के थाना चौक स्थित दुर्गा मंडप के पिछे रविवार से चार दिवसीय श्री श्री शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ में शहर के भक्तगण भारी संख्या में उमड़ कर अपनी आस्था का परिचय दिया। पहले दिन सुबह में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें चुनरी ओढ़े महिलाएं, युवतियों सर्वप्रथम माथे में कलश लेकर दामोदर नदी पहुंची। यहां से कलश में जल भर कर कतारबद्ध होकर शहर के चट्टीबाजार, गोला रोड़, सौदागर मुहल्ला होते हुए मुख्य पथ से जयकारा लगाते हुए पुन: यज्ञ स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में झारखण्ड सरकार के मंत्री सह स्थानीय विधायक चंद्र प्रकाश चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपा

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 09:06 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 09:06 PM (IST)
कलशयात्रा के साथ शतचंडी यज्ञ शुरू
कलशयात्रा के साथ शतचंडी यज्ञ शुरू

फोटो : 9-कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु व अन्य।

loksabha election banner

फोटो : 58-कलश यात्रा में शामिल मंत्री चंद्रप्रकाश, जिप अध्यक्ष, नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य।

रामगढ़ : शहर के थाना चौक स्थित दुर्गा मंडप के पीछे रविवार से चार दिवसीय श्री श्री शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ में शहर के भक्तगण भारी संख्या में उमड़ कर अपनी आस्था का परिचय दिया। पहले दिन सुबह में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें चुनरी ओढ़े महिलाएं, युवतियों सर्वप्रथम माथे में कलश लेकर दामोदर नदी पहुंची। यहां से कलश में जल भर कर कतारबद्ध होकर शहर के चट्टीबाजार, गोला रोड़, सौदागर मुहल्ला होते हुए मुख्य पथ से जयकारा लगाते हुए पुन: यज्ञ स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में झारखण्ड सरकार के मंत्री सह स्थानीय विधायक चंद्र प्रकाश चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष सह आजसू जिला सचिव मनोज कुमार महतो भी शामिल हुए। इससे पूर्व आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत चुनरी भेंटकर किया। मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने कलशयात्रा के साथ शहर का भ्रमण किया। मंत्री ने सभी को महायज्ञ की शुभकामना देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों के बीच धार्मिक भावनाओं का संचार होता है। लोगों में एक बनकर नेक बनने की प्रेरणा मिलती है। मंत्री ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भी शुद्ध होता है। सभी को अपने धर्म के प्रति एका्रचीत रहने का अवसर प्रदान होता है। बाद में सभी भक्तों के बीच शीतल पेयजल का वितरण किया गया। इधर पहले दिन कलश यात्रा के साथ पंचाग पूजन, मंडप प्रवेश, विधान महाध्वजस्थापन पूजन, गुरु आचार्य, ऋत्विक, ब्रह्मण वरणविधान, सप्तशती पूजन, मातृका-आवरण विधान, मंडपांग वास्तु विद्यान आदि अनुष्ठान आचार्यों द्वारा मुख्य यजमान मदन लाल प्रसाद व अभिषेक गुप्ता को कराया। छावनी उपाध्यक्ष अनमोल ¨सह, सतीाश गुप्ता, आजसू नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, नीरज मंडल, दीपक साव, मदन गुप्ता, कैलाश रजक, अभिषेक गुप्ता, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.