हंगामे के बीच हुआ प्रबंधन समिति का चुनाव
फोटो 33 बैठक में उपस्थित अभिभावक संसू, बरकाकाना : शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश पर पतरातू प्रखंड़ शिक्षा प्रसार पदाधिकारी 2 के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों को सुचारू तरीके से चलाने को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति का पुर्नगठन कि गई। इसमें आर्दश राजकीय मध्य विद्यालय बरकाकाना, मध्य विद्यालय घुटुवा, सिद्धवार सहित कई विद्यालय में चुनाव कराया गया। इस चुनाव में विद्यालय में पढ़ने वाले अभिभावकों का चयन किया गया। बरकाकाना मध्य विद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों को सामने आने व अध्यक्ष बनने की होड़ में काफी हो हंगामा हुआ। इसके बाद सभापति के रूप में उपस्थित सनियारो बारला व चुनाव परिवेक्षक जयनगर के सीआरपी राजश्री लता ने विवाद होता देख पोचरा निवासी महिला बुटन मुंडा को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अफताब को बनाया गया। --
बरकाकाना : शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश पर पतरातू प्रखंड़ शिक्षा प्रसार पदाधिकारी 2 के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों को सुचारू तरीके से चलाने को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति का पुर्नगठन कि गई। इसमें आर्दश राजकीय मध्य विद्यालय बरकाकाना, मध्य विद्यालय घुटुवा, सिद्धवार सहित कई विद्यालय में चुनाव कराया गया। इस चुनाव में विद्यालय में पढ़ने वाले अभिभावकों का चयन किया गया। बरकाकाना मध्य विद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों को सामने आने व अध्यक्ष बनने की होड़ में काफी हो हंगामा हुआ। इसके बाद सभापति के रूप में उपस्थित सनियारो बारला व चुनाव परिवेक्षक जयनगर के सीआरपी राजश्री लता ने विवाद होता देख पोचरा निवासी महिला बुटन मुंडा को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अफताब को बनाया गया। वहीं सदस्य में दसई महतो, गीता देवी, सुनीता देवी, बबीता देवी, मीना देवी, बेली देवी को बनाया गया। वहीं दूसरी ओर हेहल मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव में क्षेत्र के वार्ड पार्षद प्रदीप शर्मा को नहीं बुलाने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस कारण चुनाव हंगामे की भेंट चढ़ गई। जबकि तेलियातू के उतक्रमित मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव में राजू मुंडा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चम्पा देवी को बनाया गया। वहीं दस अभिभावकों को सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव कराई गई। मौके पर वार्ड पार्षद अखिलेश महतो, रविन्द्र मुंडा, रामदयाल बेदिया, हरिश बेदिया, बेलून करमाली, रविन्द्र करमाली, तरून्नुम प्रवीण, अवधेश शर्मा, विजय ¨सह सहित कई लोग उपस्थित थे।
----------