Move to Jagran APP

कुजू में अझाकोश्रसं का प्रदर्शन 24 को

की तोपा, ¨पडरा, आरा, सारूबेड़ा, पुंडी, करमा, जीएम यूनिट की मजदूरों की समस्याओं, विस्थापित रैयतों के जमीन के बदले नौकरी व मुआवजा, पुनर्वास, महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत कामगारों को संडे नहीं दिए जाने आदि समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी 24 जनवरी को महाप्रबंधक कार्यालय कुजू के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। मौके पर क्षेत्रीय सचिव रामभजन लाल महतो ने जानकारी दी कि धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिन्हा, आजसू मांडू विधानसभा प्रभारी सह बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष तिवारी महतो, जिप सदस्य नरेश महतो आदि मुख्य रूप से शामिल होंगे। बैठक का संचालन तारकेश्वर साव ने किया। इस अवसर पर सहदेव मांझी, अमरलाल महतो, बुंदेलिया कुमार, अर्जुन साव, दूबराज महतो, रामवचन, अनुरंजन कुजूर, जीतेंद्र नोनिया, एतवारी मांझी, राजेंद्र महतो, अशोक मुंडा, महेश राम, राजकुमार महतो, गणेश महतो, सिकंदर, शशि कुमार, दूती मुंडा आदि मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 08:48 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 08:48 PM (IST)
कुजू में अझाकोश्रसं का प्रदर्शन 24 को
कुजू में अझाकोश्रसं का प्रदर्शन 24 को

कुजू : अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ कुजू क्षेत्रीय बैठक शुक्रवार को आरके होटल मुरपा के सभागार में हुई। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय सचिव रामभजन लाल महतो शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र की तोपा, ¨पडरा, आरा, सारूबेड़ा, पुंडी, करमा, जीएम यूनिट की मजदूरों की समस्याओं, विस्थापित रैयतों के जमीन के बदले नौकरी व मुआवजा, पुनर्वास, महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत कामगारों को संडे नहीं दिए जाने आदि समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी 24 जनवरी को महाप्रबंधक कार्यालय कुजू के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। मौके पर क्षेत्रीय सचिव रामभजन लाल महतो ने जानकारी दी कि धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिन्हा, आजसू मांडू विधानसभा प्रभारी सह बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष तिवारी महतो, जिप सदस्य नरेश महतो आदि मुख्य रूप से शामिल होंगे। बैठक का संचालन तारकेश्वर साव ने किया। इस अवसर पर सहदेव मांझी, अमरलाल महतो, बुंदेलिया कुमार, अर्जुन साव, दूबराज महतो, रामवचन, अनुरंजन कुजूर, जीतेंद्र नोनिया, एतवारी मांझी, राजेंद्र महतो, अशोक मुंडा, महेश राम, राजकुमार महतो, गणेश महतो, सिकंदर, शशि कुमार, दूती मुंडा आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.