Move to Jagran APP

जल, जंगल व जमीन की रक्षा करना हमारा दायित्व

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : आदिवासी छात्र संघ की ओर से गोपी धर्माशला में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 143वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जल, जंगल व जमीन की रक्षा कर हम अपने पूर्वजों की परंपरा का निर्वहन करेंगे। इससे पूर्व संघ के अध्यक्ष सुनील मुंडा व केंद्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली, जिला सचिव जगनारायण बेदिया एवं जिला प्रवक्ता पंचदेव करमाली ने भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन भेंट किया। अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धा का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में अकूत संपदा भरी पड़ी है। उसके बाद भी आदि

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 09:50 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 09:50 PM (IST)
जल, जंगल व जमीन की रक्षा करना हमारा दायित्व
जल, जंगल व जमीन की रक्षा करना हमारा दायित्व

रामगढ़ : आदिवासी छात्र संघ की ओर से गोपी धर्मशाला में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 143वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जल, जंगल व जमीन की रक्षा कर हम अपने पूर्वजों की परंपरा का निर्वहन करेंगे। इससे पूर्व संघ के अध्यक्ष सुनील मुंडा व केंद्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली, जिला सचिव जगनारायण बेदिया एवं जिला प्रवक्ता पंचदेव करमाली ने भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन भेंट किया। अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धा का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में अकूत संपदा भरी पड़ी है। उसके बाद भी आदिवासियों को इससे बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। वक्त की मांग है कि हम अपने हक व अधिकार के लिए आगे आकर संघर्ष कर एक नए उलगूलान की तैयारी करें। केंद्रीय उपाध्यक्ष ने भगवान बिरसा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष सुनील मुंडा व संचालन पंचदेव करमाली ने किया। मौके पर विनोद मुंडा, सुभाष उरांव, अशोक करमाली, सुमंत महली, रमेश रजवार, विनोद करमाली, श्रीवास्तव मुंडा, पवन मुंडा, महेश मुंडा, प्रमोद मुंडा, राजेश मुंडा, राजू मुंडा, दीपू मुंडा, विक्की मुंडा, तरूण मुंडा, सुनील मुंडा, सुभाष मुंडा, विजय कुमार, करमचंद उरावं, विजेंद्र उरावं, सुरेश बेदिया, सुलेंद्र बेदिया, बिरसा उरावं, नूरत मानकी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.