Move to Jagran APP

पंडित नेहरू को कांग्रेसियों ने किया याद

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें याद करते हुए माल्यार्पण कर नमन किया। सभी कांग्रेसी प्रखंड मुख्यालय के समीप कांग्रेस पार्टी के द्वारा समाराह आयोजित कर चाचा नेहरू को याद किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गोला जिप सदस्य सह आंदोलनकारी नेत्री ममता देवी व अंबा प्रसाद ने माल्यार्पण किया। बाद में अन्य नेता व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धासुमन भेंट की। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आज की हालात देखकर काफी दुखी होंगे। क्योंकि उनके कार्यकाल में उद्योग, कल-कारखाने आदि फल-फूल रहे थे। आज सभी बंद होकर बरबादी के कागार में पहुंच गए है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश संकट से गुजर रहा है। कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से प्यार करते थे आज वहीं बच्चों के रोजगार को लेकर देश ¨चतित है। कार्यक्रम का संचालन

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 07:43 PM (IST)
पंडित नेहरू को कांग्रेसियों ने किया याद

रामगढ़ : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें याद करते हुए माल्यार्पण कर नमन किया। सभी कांग्रेसी प्रखंड मुख्यालय के समीप कांग्रेस पार्टी के द्वारा समारोह आयोजित कर चाचा नेहरू को याद किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गोला जिप सदस्य सह आंदोलनकारी नेत्री ममता देवी व अंबा प्रसाद ने माल्यार्पण किया। बाद में अन्य नेता व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धासुमन भेंट की। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आज की हालात देखकर काफी दुखी होंगे। क्योंकि उनके कार्यकाल में उद्योग, कल-कारखाने आदि फल-फूल रहे थे। आज सभी बंद होकर बरबादी के कागार में पहुंच गए है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश संकट से गुजर रहा है। कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से प्यार करते थे आज वहीं बच्चों के रोजगार को लेकर देश ¨चतित है। कार्यक्रम का संचालन वरीय उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता ने किया । मौके पर जिप सदस्य गोला की ममता देवी, अंबा प्रसाद, आदिवासी कांग्रेस कमेटी के जिलाअध्यक्ष अनिल कुमार मुंडा, वरीय उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, मुकेश यादव, जोनल प्रवक्ता सीपी संतन, जेके अग्रवाल, संजीव खंडेवाल, सुनील कुशवाहा, उमेश ¨सह्, बलराम कुशवाहा, गगन करमाली, बजरंग महतो, बलवीर ¨सह, राजू महतो, इम्तियाज आलम, तारिक अनवर, राजकुमार यादव, संजय साह आदि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.