Move to Jagran APP

झामुमो ने फूंका सांसद निशिकांत दुबे का पुतला

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : झामुमो जिला समिति द्वारा रविवार की शाम स्थानीय सुभाष चौक के समीप गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला फूंका। इससे पूर्व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से सीधे जुलूस की शक्ल में सुभाष चौक पहुंचे। यहां गोड्डा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि सांसद पिछले दस वर्षाें से पूंजीपतियों के ही पैरवीकार रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 09:00 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 09:00 PM (IST)
झामुमो ने फूंका सांसद निशिकांत दुबे का पुतला
झामुमो ने फूंका सांसद निशिकांत दुबे का पुतला

रामगढ़ : झामुमो जिला समिति द्वारा रविवार की शाम स्थानीय सुभाष चौक के समीप गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला फूंका। इससे पूर्व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से सीधे जुलूस की शक्ल में सुभाष चौक पहुंचे। यहां गोड्डा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि सांसद पिछले दस वर्षाें से पूंजीपतियों के ही पैरवीकार रहे हैं। अपने विचार एवं कार्य के चलते लोकसभा क्षेत्र के देवघर में पंडों के विरोध का सामना करना पड़ा और पंडों ने उन्हें खदेड़ दिया। ऐसे व्यक्ति के द्वारा झारखंड के मसीहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल करना ओछी राजनीति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सांसद तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें अन्यथा झारखंड की जनता उन्हें आने वाले दिनों में सबक सिखाने का काम करेगी। साथ ही जनता सांसद का सामाजिक और राजनीतिक बहिष्कार भी करेगी। पुतला दहन में महिला नेत्री गीता विश्वास, महेश ठाकुर, महेंद्र मुंडा, भुनेश्वर प्रसाद, सुदर्शन महतो, फूलचंद हेम्ब्रम, संतोष कुमार, बालेश्वर महतो, अरुण बनर्जी, मो. आलम, पप्पू महतो, खगेश्वर महतो, दिलीप शर्मा, मुमताज मंसूरी, जग्गू करमाली, किशुन गिरी, मनोज कुमार, गीता देवी, ¨पकी बेसरा, इमामुल अंसारी, जावेद आलम, अरुण कुशवाहा, पवन करमाली, कैलाश ठाकुर, ¨टकल खान, मो. फहीम खान, नीरज पासवान, सद्दाम खान, मो. वकील, रंजीत जायसवाल, उत्तम वर्णवाल आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.