बसंतपुर में सुखाड़ को लेकर हुआ सर्वे
संवाद सूत्र, घाटो: मांडू प्रखंड के बसंतपुर पंचायत में सुखाड़ को लेकर खेत में लगे धान के फसल का निरीक्षण किया गया। प्रखंड से आए कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बसंतपुर के किसान कमल महतो, निर्मल महतो, गोपाल महतो, मुंशी महतो व रेणु देवी के खेतों का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित पंचायत के मुखिया निर्मल महतो ने बताया कि पंचायत के किसानों के फसल का सर्वे किया जा रहा है। इसमें फसल का फोटो व खाता, प्लांट देकर प्रखंड के पास रिपोर्ट जाएगा। इसके बाद सूखाग्रस्त मूल्यांकन के आधार पर मुआवजे की राशि का भुगतान किया जाएगा। मौके पर सहायक प्रबंधक शंकर प्रसाद, जीतु महतो, चुरामन महतो, पूरन महतो, उमेश महतो व धनेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।
घाटो: मांडू प्रखंड के बसंतपुर पंचायत में सुखाड़ को लेकर खेत में लगे धान के फसल का निरीक्षण किया गया। प्रखंड से आए कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बसंतपुर के किसान कमल महतो, निर्मल महतो, गोपाल महतो, मुंशी महतो व रेणु देवी के खेतों का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित पंचायत के मुखिया निर्मल महतो ने बताया कि पंचायत के किसानों के फसल का सर्वे किया जा रहा है। इसमें फसल का फोटो व खाता, प्लांट देकर प्रखंड के पास रिपोर्ट जाएगा। इसके बाद सूखाग्रस्त मूल्यांकन के आधार पर मुआवजे की राशि का भुगतान किया जाएगा। मौके पर सहायक प्रबंधक शंकर प्रसाद, जीतु महतो, चुरामन महतो, पूरन महतो, उमेश महतो व धनेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।