Move to Jagran APP

संस्कृति व सभ्यता के प्रति रहना चाहिए ईमानदार : चंद्रप्रकाश

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सोहराय जतरा मेला झारखंड की संस्कृति व सभ्यता से जुड़ा है। हमें अपनी संस्कृति व सभ्यता के प्रति पूरी तरह ईमानदार होना चाहिए। वर्तमान समय में हम सभी अपने पूर्वजों की सोच व दिए संस्कृति को भूलते जा रहे है। इसलिए सभी को अपनी संस्कृति को बचाने का प्रयास करना चाहिए। मंत्री शुक्रवार को हुहुआ कोठार में सोहराय जतरा मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व आयोजकों ने मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, नप अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो, समिति मुख्य संयोजक वार्ड नंबर 27 के पार्षद

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 09:06 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 09:06 PM (IST)
संस्कृति व सभ्यता के प्रति रहना चाहिए ईमानदार : चंद्रप्रकाश

रामगढ़ : सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सोहराय जतरा मेला झारखंड की संस्कृति व सभ्यता से जुड़ा है। हमें अपनी संस्कृति व सभ्यता के प्रति पूरी तरह ईमानदार होना चाहिए। वर्तमान समय में हम सभी अपने पूर्वजों की सोच व दिए संस्कृति को भूलते जा रहे है। इसलिए सभी को अपनी संस्कृति को बचाने का प्रयास करना चाहिए। मंत्री शुक्रवार को हुहुआ कोठार में सोहराय जतरा मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व आयोजकों ने मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, नप अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो, समिति मुख्य संयोजक वार्ड नंबर 27 के पार्षद रोशन महतो, 26 के पार्षद देवधारी महतो का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर व माला पहनाकर किया। मंत्री ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन केयिा। मंत्री ने बरखुटा पर्व पर मैदान में खूंटे गए बैल के समक्ष मांदर बजाकर उसे खूब उछलाया। मांदर बजते ही ग्रामीण भी जमकर झूमते हुए आनंदित हुए। मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी इस क्षण का भरपूर आंदद उठाते हुए लोगों को सोहराय पर्व की शुभकामना दी। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया। इस दौरान कई वक्ताओं ने भी सोहराय पर्व को लेकर अपनी बातों को रखते हुए परंपरा का सभी को निर्वहन करने की बात कहीं। इस दौरान समिति अध्यक्ष लाल बहादुर मुंडा, सचिव पप्पू शर्मा, उपाध्यक्ष विजय महतो, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, प्रवक्ता राजेंद्र महतो, डॉ. सुनील कश्यप, सुबिन तिवारी, सुजीत मुंडा, जलेश्वर महतो, राजेश महतो, मनोज महतो, सुखदेव महतो, बालदेव महतो, उमेश कुमार, विकास कुमार, नीलेश मिश्रा, उपेंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.