यादव महासभा ने गोर्वर्द्धन पूजा
संसू, बरकाकाना : बनजारी मंदिर के समीप स्थित यादव धर्मशाला में गुरूवार को गोवर्धन पूजा विधि विधान से मनाई गई। अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वावधान में आयोजित पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अघ्यक्ष पीतांबर दास शामिल हुए। अवसर पर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। अपने संबोधन में पीतांबर दास ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज की संस्कृति और परंपराओं की प्रतीक है। सभी को भेदभाव भूलकर मानव और जीव जंतुओं से प्रेम करना चाहिए। इससे ही समाज में सुख और समृद्धि बनी रह सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ जिलाध्यक्ष हीरा गोप और संचालन बैजु राय ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव, प्रदेश
बरकाकाना : बनजारी मंदिर के समीप स्थित यादव धर्मशाला में गुरूवार को गोवर्धन पूजा विधि विधान से मनाई गई। अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वावधान में आयोजित पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दास शामिल हुए। अवसर पर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। अपने संबोधन में पीतांबर दास ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज की संस्कृति और परंपराओं की प्रतीक है। सभी को भेदभाव भूलकर मानव और जीव जंतुओं से प्रेम करना चाहिए। इससे ही समाज में सुख और समृद्धि बनी रह सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ जिलाध्यक्ष हीरा गोप और संचालन बैजु राय ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव, प्रदेश महामंत्री राजा घोष, दक्षिण प्रमंडल प्रभारी सुरेश गोप, रांची महानगर जिला अध्यक्ष सुधीर गोप, किस्टू गोप, अशोक यादव, सत्यनारायण यादव, कमल राय, अजय गोप, महेश यादव, भरत गोप, गुल्ली यादव, पवन गोप, कौलेश्वर यादव, चंदन गोप, भज्जू गोप सहित कई लोग मौजूद थे।