सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल
संसू, बरकाकाना : ओपी क्षेत्र के मुंडा ढाबा के समीप बीती रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार छोटकाकाना निवासी लोकनाथ यादव अपनी बाईक पर घुटूवा से दूध बेचकर बरकाकाना की ओर आ रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। इससे लोकनाथ यादव गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। वहीं दूसरी घटना में बैंक ऑफ इंडिया के समीप हुई। इसमें बाइक सवार कार्तिक मुंडा और उसकी पत्नी कौशल्या देवी व विपरीत दिशा से आ रहे कंडेर निवासी अजीत बेदिया पिता बालेश्वर बेदिया के बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में कौशल्या देवी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि अजीत बेदिया के पैर में गंभीर चोट लगी है। कौशल्या देवी को इलाज के लिए नईसराय सीसीएल अस्पताल व अजीत बेदिया को रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया।
बरकाकाना : ओपी क्षेत्र के मुंडा ढाबा के समीप बीती रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार छोटकाकाना निवासी लोकनाथ यादव अपनी बाइक पर घुटूवा से दूध बेचकर बरकाकाना की ओर आ रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। इससे लोकनाथ यादव गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। वहीं दूसरी घटना में बैंक ऑफ इंडिया के समीप हुई। इसमें बाइक सवार कार्तिक मुंडा और उसकी पत्नी कौशल्या देवी व विपरीत दिशा से आ रहे कंडेर निवासी अजीत बेदिया पिता बालेश्वर बेदिया के बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में कौशल्या देवी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि अजीत बेदिया के पैर में गंभीर चोट लगी है। कौशल्या देवी को इलाज के लिए नईसराय सीसीएल अस्पताल व अजीत बेदिया को रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया।
-------------