भ्रष्टाचार खत्म करने को ले निकाली सतर्कता जागरूकता रैली
संवाद सूत्र, रजरप्पा : रजरप्पा कोयलांचल स्थित महाप्रबंधक कार्यालय से मंगलवार को सतर्कता जागरूकता रैली निकाली गई।जागरूकता रैली में डीएवी रजरप्पा और सरस्वती विद्या मंदिर के लगभग सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक आलोक कुमार मौजूद थे। जागरूकता रैली को जीएम आलोक कुमार ने शामिल हुए डीएवी रजरप्पा और सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों सतर्कता ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सड़क के दोनों ओर मानव श्रृंखला बनाकर आवासीय कॉलोनी में भ्रमण करते हुए लोगों को भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर जीएम आलोक कुमार ने कहा कि जागरूकता रैली निकालने का उद्देश ना सिर्फ आने वाली पीढि़यों को भ्रष्टाचार रूपी शैतान से बचाना है। बल्कि आम नागरिकों को भी इसके प्रति जागरूक करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के इस कलंक को देश से मिटाने की शपथ दिलाई।
रजरप्पा : रजरप्पा कोयलांचल स्थित महाप्रबंधक कार्यालय से मंगलवार को सतर्कता जागरूकता रैली निकाली गई।जागरूकता रैली में डीएवी रजरप्पा और सरस्वती विद्या मंदिर के लगभग सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक आलोक कुमार मौजूद थे। जागरूकता रैली को जीएम आलोक कुमार ने शामिल हुए डीएवी रजरप्पा और सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों सतर्कता ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सड़क के दोनों ओर मानव श्रृंखला बनाकर आवासीय कॉलोनी में भ्रमण करते हुए लोगों को भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर जीएम आलोक कुमार ने कहा कि जागरूकता रैली निकालने का उद्देश ना सिर्फ आने वाली पीढि़यों को भ्रष्टाचार रूपी शैतान से बचाना है। बल्कि आम नागरिकों को भी इसके प्रति जागरूक करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के इस कलंक को देश से मिटाने की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज मे फैले भ्रष्टाचार के कलंक को देश से मिटाने के लिए युवाओं को जागरूक होना अति आवश्यक है। समाज में फैला भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह चाट रहा है। इससे देश को नुकसान हो रहा है। एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए भ्रष्टाचार को जड़ से सफाया करने के लिए युवाओं को सरकार द्वारा चलाए गए अभियान में सहयोग करना चाहिए। वही डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य एचके झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी जिम्मेवारी है कि आने वाली पीढ़ी को ऐसा संस्कार दे। जिससे देश मजबूत बने सके। मौके पर सीसीएल के एसओएम अमरेंद्र कुमार, एसओपी राजमोहन जारीका, सहायक प्रबंधक पीएन मिश्रा, बिनोद कुमार, सुखसागर सहित कई अधिकारीगण मौजूद थे।