मांदर व नगाड़े की की थाप पर खूब थिरके लोग
उरीमारी: सरहुल पूजा मिलन समारोह संर्पूण सयाल क्षेत्र समिति द्वारा टिपला में सामूहिक सरहुल
उरीमारी: सरहुल पूजा मिलन समारोह संर्पूण सयाल क्षेत्र समिति द्वारा टिपला में सामूहिक सरहुल का आयोजन किया गया। इस दौरान टिपला सरना स्थल से जुलूस शुरु हो सीसीएल सौंदा स्टेडियम पहुंचा। पहुंचा। यहां सैकड़ो की संख्या
में लोग मौजूद थे। मुख्य अतिथि भारत मुंडा समाज अध्यक्ष प्रेम सागर मुंडा, धर्म गुरु कृष्णा उरांव शामिल हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए भारत मुंडा ने कहा कि प्रकृतिक का पूजा सरहुल के दौरान किया जाता है। यह हमारे संस्कृति में है। इससे पूर्व सयाल टिपला से जुलसू निकाल सीसीएल सौंदा स्टेडियम में ले जाया गया।
इसमें सैंकड़ो ंकी संख्या से अधिक लोग शामिल हो मांदर व नगाड़े की थाप पर नाचते झूमते रहे।
साथ ही अतिथियों को सम्मानित किया गया। इसमें सयाल दक्षिणी मुखिया उíमला देवी, केके पंचायत मुखिया
रीता कुमारी, सौंदा मुखिया पार्वती देवी, अनुसुचित जनजाति प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामरतन मुंडा,
वृजकिशोर पासवान शामिल हैं। मौके पर सुखदेव उरावं, अर्जुन टोप्पो, मंगरा उरांव, जेपीए कच्छप, लीलजी
मुंडा, कालीचरण करमाली, राजाराम मुर्मू, प्रदीप हांसदा, पुष्पा लकड़ा, सुभाष कच्छप, राजेश मुंडा, कामेश्वर भोगता आदि मौजूद थे।