कांग्रेस ने शुरू की नप चुनाव की तैयारी
रामगढ़ : रांची रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को आसन्न नगर परिषद चुनाव को ले
रामगढ़ : रांची रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को आसन्न नगर परिषद चुनाव को लेकर विचार- विमर्श किया गया। इस दौरान परिषद क्षेत्र के 32 वार्ड अध्यक्षों का चयन किया गया। 32 वार्ड अध्यक्ष अपने अपने वार्ड में हर बूथ से पांच- पांच सदस्य बनाएंगे एवं बूथ कमेटी का गठन करेंगे। जिलाध्यक्ष बलजीत ¨सह बेदी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए
सभी 32 वार्डों को चार जोन में बांटा। इसके लिए वार्डों को विभक्त कर एबीसीडी जोन बनाया गया, जो नगर निकाय चुनाव में काम करेंगे। बूथों की देखरख के लिए जोन-ए के प्रभारी अरुण कुमार सिन्हा एवं बृजनंदन ¨सह को बनाया गया है। इसमें संदीप कुशवाहा, गुड्डू वर्मा, दयानंद महथा, जमुना साहू, मो. गुलजार, राम कुमार राम, मंजू देवी और अशोक बेदिया को शामिल किया गया है।
जोन-बी के प्रभारी शेखर पटवा एवं कैसर इमाम को बनाया गया। इसमें नंदकिशोर बेदिया, सोनू खान, रवि राम, धनेश्वर महतो, आजाद अंसारी व रीता देवी शामिल रहेंगी। जोन-सी के प्रभारी बैजू राय एवं पंकज तिवारी को बनाया गया। इसमें जोगेंद्र ¨सह, मो. आसिफ, मुन्ना पासवान, कालेश्वर महतो, राजेंद्र बेदिया व रियाज अंसारी शामिल रहेंगे। वहीं जोन- डी के प्रभारी र¨वद्र कुमार एवं श्याम ¨सह होंगे। इनके साथ नायक मंजर भंडारी, अरुण करमाली, अनिल नायक व विनोद कुशवाहा शामिल रहेंगे। सभी जोन को देखने के लिए सभी प्रखंड अध्यक्षों को भी जिम्मेवारी दी गई।