Move to Jagran APP

सामूहिक शादी में 26 जोड़ों ने थामा एकदूजे का हाथ

संवाद सहयोगी रामगढ़ मंगलवार यानी की गुरु पूर्णिमा का दिन रामगढ़वासियों के लिए खास बन गया। उससे खास की इस पवित्र दिन में जिला के विभिन्न क्षेत्रों के 26 जोड़े दुल्हा-दुल्हन एक-दूजे के लिए सदा-सदा के हो गए। इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह का गवाह रामगढ़ वासी बने। वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद सैकड़ों हाथ नवदंपति को आशीर्वाद देने को उठे। मौका था भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा की ओर से गुरु नानक किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 08:04 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 08:04 PM (IST)
सामूहिक शादी में 26 जोड़ों ने थामा एकदूजे का हाथ
सामूहिक शादी में 26 जोड़ों ने थामा एकदूजे का हाथ

रामगढ़ : मंगलवार यानी की गुरु पूर्णिमा का दिन रामगढ़वासियों के लिए खास बन गया। पवित्र दिन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 26 जोड़ों की सामूहिक शादी हुई। नव दंपती ने एक-दूसरे का हाथ थामते हुए जीवनभर साथ रहने का वादा निभाया। इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह का गवाह रामगढ़वासी बने। वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद सैकड़ों हाथों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा की ओर से श्रीगुरुनानक ऑडिटोरियम के प्रांगण में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में 26 जोड़ों का विवाह हिदू-रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई। नवदंपतियों को समिति की ओर से उपहार भी दिया गया। साथ ही बरातियों को लजीज भोजन भी कराया गया। सामूहिक विवाह में पदम श्री मुकुंद नायक के द्वारा रंगारंग सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुकुंद नायक के सानिध्य में आए हुए कलाकारों ने पूरे कार्यक्रम में समा बांध दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पदम श्री मुकुंद नायक, उद्योगपति हरिकृष्ण बुधिया, जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो एवं भारत विकास परिषद के प्रदेश के पदाधिकारियों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि यह सामूहिक विवाह रामगढ़ के इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराएगी। उन्होंने भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों का इस कार्यक्रम के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि सभी मायनों में यह कार्यक्रम रामगढ़ के लिए ऐतिहासिक है। हरि बुधिया ने कहा कि भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा इस तरह का समाजिक काम आगे भी करता रहे, हमारी शुभकामनाएं इनके साथ है। इस पावन अवसर पर परिषद के अध्यक्ष गोविद मेवाड़, सचिव रंजीत चौधरी, अमित साहू, रमेश बौदिया, सुनील बंसल, विजय मेवाड़, सुनील बंसल, किशोर जाजू, आलोक अग्रवाल, डॉ. अलोक रत्न चौधरी, आनंद सराफ, अशोक अग्रवाल, रमन सिन्हा, आरआर महर्षि एवं भारत विकास परिषद झारखंड प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष सरिता सिंह मौजूद थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.