Move to Jagran APP

लाल बिहारी महतो समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

कसंवाद सहयोगीरामगढ़ आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष लाल बिहारी महतो रविवार को

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 09:35 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 09:35 PM (IST)
लाल बिहारी महतो समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल
लाल बिहारी महतो समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

रामगढ़ : आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष लाल बिहारी महतो रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में आस्था जताते हुए शामिल हो गए। पार्टी में शामिल हुए लाल बिहारी का प्रदेश के नेताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल किया। नेताओं ने कहा कि लालबिहारी के पार्टी में आने से संगठन् और मजबूत होगा। वे अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक हाफिज आलम, जोनल को-ऑर्डिनेटर केशव कुमार कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन, आंबा प्रसाद, रामगढ़ विधानसभा प्रभारी राकेश किरण महतो की उपस्थिति में पार्टी में विधिवत रूप से शामिल हो गए। इधर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में अर¨वद ¨सह गांधी, बशारत अंसारी, कृष्णा ठाकुर, अमजद अंसारी, सेवालाल महतो, अनिल महतो, लक्ष्मण महतो, संतोष कुमार, नागेश्वर महतो, नंदू महतो, लखन मुंडा, गुलाम साबरी आदि है। समारोह में लाल बिहारी महतो ने कहा कि आजसू पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, ऐसे में लंबे समय तक आजसू में टिके रहना संभव नहीं था। वहां घुटन हो रही थी, कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को मजबूत करने का एवं आम लोगों की बेहतर सेवा करने का मौका मिलेगा। मौके पर कांग्रेस नेत्री सह जिप सदस्य ममता देवी, एआईसीसी सदस्य शहजाद अनवर, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, रंधीर गुप्ता, दिनेश मुंडा, मनोज पूंझर, गोपाल मुंडा, मरुधर कुमार, मानिक पटेल ,गौरी शंकर महतो, अमित कुमार, राजेश कुमार, मदन दांगी, अजय महतो, कमला देवी, मुनिया देवी, सोनी देवी, अमृत अंसारी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.