Move to Jagran APP

गिद्दी के कई स्थानों पर मनाई गई भगवान बिरसा की जयंती

मांझी, सुंदरलाल बेदिया, दशरथ करमाली, पतिलाल मरांडी, दासो मरांडी, इस्लाम, अमृत राणा, जगदीश महतो आदि उपस्थित थे --------- आप व स्वामी विवेकानंद लायंस क्लब ने बिरसा का याद किया आम आदमी पार्टी व स्वामी विवेकानंद लायंस क्लब बलसगरा ने अलग-अलग स्थानों पर भगवान बिरसा को याद किया। इस दौरान आप पार्टी के माडू विधानसभा प्रभारी आजाद राईन ने गिद्दी सी स्टेंड में बिरसा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जबकि लायंस क्लब के सदस्यों ले बलसगरा में बिरसा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर संतोष करमाली, अजय राम, हसरत अंसारी, देवनाथ राम, सुरेंद्र करमाली, सगीर अंसारी दर्जनों लोग उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 09:56 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 09:56 PM (IST)
गिद्दी के कई स्थानों पर मनाई गई भगवान बिरसा की जयंती
गिद्दी के कई स्थानों पर मनाई गई भगवान बिरसा की जयंती

गिद्दी (रामगढ़) : गिद्दी क्षेत्र के कई स्थानों पर गुरूवार को भगवान बिरसा की जयंती मनाई गई। गिद्दी सील स्टैंड में बिरसा विकास मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अरगडा महाप्रबंधक वीके शुक्ला ने भगवान बिरसा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर जीएम पीके शुक्ला ने कहा कि आज झारखंड का स्थापना दिवस व भगवान बिरसा की जयंती है। भगवान बिरसा ने झारखंड के लिए जो सपना देखा था वह सही मायने में पूरा नहीं हो पाया है। सीसीएल प्रबंधन बिरसा के सपनों को साकार करने का प्रयास कर रही है। बिरसा के सपनों को पूरा करने के लिए सीसीएल में उद्योग खुलने से विकास संभव है। उद्योग के रास्ते से ही रोजगार सृजित होगी। सीसीएल इस ओर प्रयासरत है। कंपनी को लोगों को सहयोग करने की अपील किया। रैविमो के केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू, रामगढ़ बीस सूत्री उपाध्यक्ष तिवारी महतो आदि ने कहा कि झारखंड वासियों के लिए यह गर्व की बात है कि राज्य गठन के दिन ही भगवान बिरसा की जयंती है। भगवान बिरसा ने जो देश व राज्य के लिए लड़ाई लड़ी थी, वह आज भी अधूरी है। कार्यक्रम का संचालन आशीष करमाली ने किया। मौके पर कौलेश्वर प्रजापति, नेमन यादव, शंकर बेदिया, नरेश बेदिया, रतिलाल मरांडी, लो¨वद कराली, सुरेंद्र महतो, विनोद महतो आदि थे।

loksabha election banner

---

मासस ने रेलीगढ़ा में मनाई बिरसा जयंती

मा‌र्क्सवादी समन्वय समिति ने रेलीगढ़ा दोतल्ला में भगवान बिरसा की जयंती मनाई। इसमें आरडी मांझी व सुंदरलाल बेदिया ने

भगवान बिरसा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सिद्धु कान्हु के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर मिथिलेश ¨सह व धनेश्वर तुरी ने कहा कि भगवान बिरसा ने देश की आजादी में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। मौके पर मिथिलेश ¨सह, धनेश्वर तुरी, राजेंद्र गोप, शईद अंसार, लोदो मुंडा, आरडी मांझी, सुंदरलाल बेदिया, दशरथ करमाली, पतिलाल मरांडी, दासो मरांडी, इस्लाम, अमृत राणा, जगदीश महतो आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.