Move to Jagran APP

करम डाल के विसर्जन के साथ करमा संपन्न

रामगढ़ : जिले भर में करमा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे जिला में करमा को लेकर

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 08:55 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 08:55 PM (IST)
करम डाल के विसर्जन के साथ करमा संपन्न

रामगढ़ : जिले भर में करमा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे जिला में करमा को लेकर झूमर, नृत्य की धूम मची हुई थी। अखरा में करमा डाल को लगाकर विधि-विधान के साथ पाहन ने पूजन किया। धरना-करमा की कहानी भी सुनी। सुबह से ही अखरा में क्या बच्चे, क्या बुढ़े और क्या जवान सभी करम डाल के समक्ष मांदर की थाप और डीजे की धुन पर गहदम झूमर करते हुए झारखंड की संस्कृति की झलक दिखाई। शाम को बहनों ने जावा को काटकर अखरा में रखकर पूजन किया। पूजन के बाद जावा को बहनों ने भाईयों के कानों में खोंस कर मंगल जीवन की कामना की। पूजन के बाद करम डाल को अखरा से उखाड़कर कंधों पर लेकर झूमते-गाते सभी लोग चौराहे पर करम डाल का मिलान कर नजदीक के तालब पहुंचकर करम डाल को विसर्जित किया। साथ ही अच्छी फसल व खुशहाली जीवन की कामना की। इधर शहर के सीअीआर कॉलोनी, पतरातू बस्ती, जारा बस्ती, कांकेबार, छोटकी मुर्राम, कैथा, कोठार, गोबरदरहा, गोसा, बुढाखोकरा, मुरामकला आदि गांवों में धूमधाम के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में करमा पर्व मनाया गया। पतरातू बस्ती मुंडा टोली में लगन पाहन द्वारा पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया गया। शुक्रवार को यहां भव्य तरीके से झूमर की प्रस्तुति की गई। मौके पर गणेश पाहन, मटरू मुंडा, जगरनाथ मुंडा, विश्वकर्मा करमाली, राजेश बेदिया, रतन करमाली, राजन मुंडा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

loksabha election banner

गोबरदरहा गांव के बुढ़ा अखरा में करम डाल का मिलान हुआ। यहां पर झूमर की धूम रही। मौके पर कन्हाई पाहन, राजेंद्र महतो, कैलाश महतो, अरुण महतो, नागेंद्र महतो, अनिल महतो, प्रीति, संगीता, प्रिया, नेहा, मधु पांडे, नीलम, एकता, मालती, देवंती, सबिता, मीरा देवी, गुड़िया देवी, संजू देवी, मालो देवी, सुनीता देवी, सबिता देवी, वीणा देवी, प्रतिमा देवी, लीलू देवी आदि करम विसर्जन में मौजूद थे। पतरातू बस्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.