कोयलांचल में धूमधाम से मना करमा महोत्सव
घाटो(रामगढ़): कोयलांचल सहित इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करमा पर्व शुक्रवार को ह
घाटो(रामगढ़): कोयलांचल सहित इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करमा पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के लईयो, भलगढ़ा, जिटराटांगरी, जोनरागोढ़ा, दुरू-कसमार, सारूबेड़ा, केदला नगर, केदला बस्ती, केदला प्रोजेक्ट, हुरदाग, पचमो, रहावन, बड़गांव, चैनपुर, फाकोडीह, बसंतपुर, बंजी, चोपड़ा मोड़, बसंतपुर, झरना बस्ती, परसाबेड़ा, झारखण्ड 15 नंबर सहित कई गांव व कालोनियों के विभिन्न अखाड़ों पर करमा डाल स्थापित कर भगवान करमा की पूजा-अर्चना की गयी। इस अवसर पर बंजी के गंझू टोला में भी करम महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष रामअवतार तुरी, सचिव नागेश्वर तुरी, कोषाध्यक्ष सुकर गंझू, पाहन गोपाल गंझू, महतो गंझू, वालेश्वर गंझू, तालेश्वर गंझू, रिमन गंझू, मेघनाथ गंझू, देवानंद भोगता, नंदलाल गंझू, कमलेश गंझू, छोटन गंझू व हेमलाल गंझू आदि की भूमिका सराहनीय रही। वहीं मुख्य पाहन महतो गंझू ने पूजा कराई। वहीं बहनों ने निर्जला रह कर भाईयों की लंबी उम्र की कामना की। करमा पर्व को लेकर बहनों ने भाईयों के सम्मान में अटोरी-बटोरी खीरा खोंछा में, एकादशी करम में, ऐहे खेल खैलबै नैहरा में, एकादशी करम में, आपन करम भैया के धरमा में आदि पारंपरिक गीत प्रस्तुत किया। वहीं आजाद बस्ती में भी करमा पूजा धूमधाम से मनाया गया। इसमें नारायण करमाली, मुकेश कुमार, खुशी देवी, मुस्कान, गुडडी, महावीर मुंडा, पियूस कुमार, पुष्पा कुमारी, ज्योति कुमारी, परी कुमारी, सरिता कुमारी, उषा कुमारी आदि शामिल थीं।