वेस्ट बोकारो में मां की महत्ता पर आधारित होगा गणेश उत्सव
वेस्ट बोकारो (रामगढ़) वेस्ट बोकारो के श्रीगणेश पूजा समिति का इस वर्ष का गणेश उत्सवमांपर आधारित होगी। जिसमें मां महागौरी द्वारा बालक श्रीगणेश के सृजन से लेकर उनके बाल्यावस्था को मां गौरी व गणेश की विभिन्न प्रतिमाओं के माध्यम से दर्शाया जाएगा। ह•ारीबाग के शिल्पकार बंटी प्रजापति व उनके सहायक राजेश प्रजापति दर्•ानों प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
संवाद सूत्र, वेस्ट बोकारो (रामगढ़): वेस्ट बोकारो के श्रीगणेश पूजा समिति का इस वर्ष का गणेश उत्सव'मां'पर आधारित होगी। जिसमें मां महागौरी द्वारा बालक श्रीगणेश के सृजन से लेकर उनके बाल्यावस्था को मां गौरी व गणेश की विभिन्न प्रतिमाओं के माध्यम से दर्शाया जाएगा। ह•ारीबाग के शिल्पकार बंटी प्रजापति व उनके सहायक राजेश प्रजापति दर्•ानों प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। पूजा समिति के लोगों ने बताया कि इस बार'मां'की थीम पर इस बार हम श्री गणेशोत्सव मनाने जा रहे हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय होगा यह महोत्सव जो 02 से 06 सितंबर तक चलेगा। पहले दिन से आचार्य मनोज पांडेय वैदिक मंत्रों से प्रतिमाओं की स्थापना प्राण-प्रतिष्ठा सहित षोडशोपचार आदि अनुष्ठान के साथ गणेश उत्सव का शुभारंभ होगा। इसके अलावा भव्य, विशाल और आकर्षक पंडाल बनाने में वेस्ट बोकारो के श्रीदुर्गा टेंट हाउस के कारीगर पूरी तन्मयता से जुटे हैं। पंडाल और पूजा परिसर को विद्युत सज्जा से आलोकित करने के लिये भुरकुंडा के माना साउंड और लाइट के माना चटर्जी की टीम भी अपने कार्य को अंजाम देने में जुट गई है।
आरंभ से प्रत्येक दिन महाभोग के रूप में खिचड़ी और पांचवे दिन खीर का भोग लगेगा जिसके लिये बतौर कूक कोंगे मुंडा अपनी सेवाएं देंगे। पंडाल एवं पट्ट का अनावरण सोमवार को मुख्य अतिथि मांडू विधायक जयप्रकाश पटेल व विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो के सीबी ग्रुप चीफ़ बीवी सुधीर कुमार करेंगे। बताते चलें कि विगत दस वर्षों से वेस्ट बोकारो गणेश पूजा समिति का ये गणेशोत्सव लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है।