विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगढ़ पुलिस को मिले नए कप्तान! गजेंद्र पांडेय बने थाना प्रभारी, नवीन पांडेय संभालेंगे ट्रैफिक की कमान

Published: Wed, 23 Sep 2026 09:28 AM (IST)

इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार पांडेय ने रामगढ़ थाना प्रभारी का पदभार संभाला, जबकि नवीन प्रकाश पांडेय रामगढ़ ट्रैफिक थाना प्रभारी बने। ...और पढ़ें

गजेंद्र पांडेय और नवीन पांडेय की फाइल फोटो। जागरण

गजेंद्र पांडेय और नवीन पांडेय की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. गजेंद्र पांडेय ने रामगढ़ थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला।

  2. नवीन पांडेय ने रामगढ़ ट्रैफिक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली।

जागरण संवाददाता, रामगढ़। 67वें रामगढ़ थाना प्रभारी के रूप में मंगलवार को ट्रैफिक इंस्पेक्टर रहे गजेंद्र कुमार पांडेय ने योगदान दिया। वहीं, रामगढ़ थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय ने ट्रैफिक थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला।

अपराध नियंत्रण पर रहेगा जोर

पदभार संभालने के बाद इंस्पेक्टर गजेंद्र पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण प्राथमिकता होगी। इसके लिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर स्मार्ट पुलिसिंग को प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।

यातायात व्यवस्था सुधारने की चुनौती

13वें रामगढ़ ट्रैफिक थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना, जाम की समस्या पर नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना उनके सामने चुनौती होगी। 

यह भी पढ़ें- हजारीबाग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SP ने 587 हवलदार और सिपाहियों का किया तबादला