समर्थकों संग झाविमो में शामिल हुए फलेंद्र
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के तेली समाज के वरिष्ठ नेता फलेन्द्र प्रसाद अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ झाविमो में शामिल हो गए है।
संवाद सूत्र, भुरकुंडा : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के तेली समाज के वरिष्ठ नेता फलेंद्र प्रसाद अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ झाविमो में शामिल हो गए है। रांची में आयोजित जनादेश समागम में झाविमो सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी ने फलेंद्र व उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। मौके पर फलेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड का विकास बाबूलाल मरांडी ही कर सकते हैं। इससे पूर्व गाजे-बाजे के साथ फलेंद्र अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ रांची रवाना हुए। मौके दुर्गाचरण प्रसाद, इरफान, अमोद, शहामत हुसैन, अरुण, त्रिलोकी गिरी, मोहन मांझी, रामप्रवेश गुप्ता, शंकर सोरेन, जोपाल बेसरा, गोपाल प्रजापती, गोविन्द साव, अमित भुइया, पेंटल नायक, नितेश, दुर्गा प्रसाद, संतोष तुरी, पार्वती देवी, सुनिता देवी, आरती देवी, मीना देवी, पानो देवी, झरिया देवी, गोरिया देवी, मंजू देवी, नमिता देवी, नीलम देवी सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।