गरीब बच्चों के लिए शुरू हुई पाठशाला
तो बहुत कुछ चाहते हैं,उनमें क्षमता भी बहुत है। लेकिन सही मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण उन्हें अपने सपनों को बीच में ही तोड़ देना पड़ता है। हमलोगों ने Þपुटूस की पाठशालाÞ के माध्यम से एक छोटा सा प्रयास किया है। युवाओं को उनके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सहयोगी बनने का।
रामगढ़ : स्थानीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सोमवार को गरीब बच्चों के लिए पुटूस की पाठशाला मुहिम की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन प्रधानाध्यापक रतन कुमार गोस्वामी ने किया। संचालन शिक्षिका नीलम ¨सह ने किया।इस मुहिम के तहत प्रत्येक माह सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को अपने आने वाले भविष्य में लक्ष्य को हासिल करने के लिए क्या करना चाहिए, और क्या नहीं करना चाहिए, इससे संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही साथ झुग्गी -झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को प्रत्येक सप्ताह उनके बस्तियों में जा कर पढ़ाया जाएगा।शिक्षा से संबंधित उनके साथ होने वाली परेशानियों का समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में बैंगलोर से आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के उपाय बताए। मौके पर धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि आज के युवा खासकर बोर्ड एवं इंटर के विद्यार्थी करना तो बहुत कुछ चाहते हैं,उनमें क्षमता भी बहुत है। लेकिन सही मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण उन्हें अपने सपनों को बीच में ही तोड़ देना पड़ता है। हमलोगों ने Xह्नह्वश्रह्ल;पुटूस की पाठशालाXह्नह्वश्रह्ल; के माध्यम से एक छोटा सा प्रयास किया है। युवाओं को उनके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सहयोगी बनने का।