धधकती आग में नंगे पांव चल कर दिया भक्ति का परिचय
मंडा पर्व के दौरान शिवभक्त अंगारों में नंगे पांव चल कर अपनी भक्ति का परिचय दिया।
चितरपुर : बारलोंग में मंगलवार को धूमधाम के साथ मंडा पर्व संपन्न हो गया। मंडा पर्व के दौरान शिवभक्त अंगारों में नंगे पांव चल कर अपनी भक्ति का परिचय दिया। इस दौरान भक्त दर्द की परवाह किए बगैर बोले शिवाय महेश के नारों से पूरा सोंढ़ गुंजायमान हो गया। इस दौरान यहां भक्तों ने शिव एवं पार्वती की पूजा-अर्चना की। वहीं इस दौरान मेले का भी आयोजन किया गया था। इसमें भारी भीड़ उमड़ कर मेले का आनंद उठाया, और जमकर खरीदारी भी किया।
इससे पूर्व सोमवार शाम को ही शिव भक्त लोटन सेवा करते हुए मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मंडा पूजा समिति द्वारा देर रात यहां छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रामगढ़ जिप अध्यक्ष ब्रह्मादेव महतो व विशिष्ट अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया।
तत्पश्चात बंगाल से आए कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर जिला परिषद सदस्य शोभा देवी, संतोष महतो, निरंजन महतो, विभावि उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, अनिल एग्नेश, रामा महतो व नरेश महतो सहित कई मौजूद थे।