Move to Jagran APP

विस्थापित समिति उरीमारी ने बिरसा में शुरू करा दिया काम

विस्थापित समिति उरीमारी ने दूसरी पाली में बिरसा परियोजना ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 09:10 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 09:10 PM (IST)
विस्थापित समिति उरीमारी ने बिरसा में शुरू करा दिया काम
विस्थापित समिति उरीमारी ने बिरसा में शुरू करा दिया काम

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : विस्थापित समिति उरीमारी ने दूसरी पाली में बिरसा परियोजना में काम शुरू करा दिया। मालूम हो कि हड़ताल के अंतिम दिन भी समिति ने हड़ताल का विरोध करते हुए बिरसा परियोजना में काम शुरू करा दिया था। समिति के संरक्षक दसई मांझी ने कहा कि संयुक्त मोर्चा ने विस्थापितों की अनदेखी की है। उन्हें दरकिनार कर चलने के कारण विस्थापित समिति ने बिरसा परियोजना में काम शुरू कराया है। काम शुरू कराने वालों में दसई मांझी, सुखू मांझी, खेपन मांझी, सुरेश मुर्मू, परमेश्वर सोरेन, तालो हांसदा, मनोज सिंह, तुलसी करमाली, सुरेंद्र करमाली, सिकंदर सोरेन, भादो करमाली, जितेंद्र यादव, फुलचंद बेदिया, दिनेश मुर्मू, दीपक करमाली, विनोद सोरेन, हेमलाल बेसरा, शिकरी टुडू, दिनेश प्रजापती, लालजी पावरिया, टिकु करमाली, रामलाल बेदिया, तुला करमाली, पूरन टुडू, सहदेव टुडू आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.