वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
संवाद सूत्र गिद्दी (रामगढ़) बड़का चुंबा निवासी चरकु महतो (50) का गुरुवार की दोपहर तीन बज
संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : बड़का चुंबा निवासी चरकु महतो (50) का गुरुवार की दोपहर तीन बजे बुमरी पंचायत के बनुगढ़ाटाड़ में वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बनुगढ़ाटाड़ के पास जानवर चराने गया गए थे। वहीं मांडू प्रखंड अंतर्गत वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव पंचायत में भी वज्रपात से एक 27 वर्षीय युवक संदीप कुमार की मौत हो गई।
बता दें कि चरकू जानवर चराने गए थे। उनके साथ के लोगों ने परिजनों को दी। इसके बाद उसकी पत्नी टुसू देवी, पुत्र कुलदीप महतो, श्याम महतो व चचेरा भाई मनीष महतो का रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में परिजनों ने वज्रपात से चरकु महतो की मौत होने की जानकारी गिद्दी थाना पुलिस व बड़का चुंबा पंचायत सचिव को मोबाइल पर दी। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद गिद्दी थाना पुलिस शव का अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमोर्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया। मुखिया सुमित्रा देवी व पंसस पुष्पा देवी ने मांडू प्रखंड अंचलाधिकारी से आपदा राहत कोष से मिलने वाले लाभ इनके परिजनों को देने की मांग की है। इधर, बड़का चुंबा रामनगर निवासी कजरू साव का एक मवेशी (काड़ा) का वज्रपात के चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं मुमताज अंसारी का छज्जा को भी नुकसान पहुंचा है।
इधर, बड़गांव पंचायत में संदीप कुमारअपने घर के बारी के पास बैठा हुआ था। इसी बीच जोरदार बरसात और उससे अचानक होने वाले वज्रपात की चपेट में वह आ गया। इससे वह वहीं पर गिर गया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसे आनन-फानन में रांची रोड स्थित निजी नर्सिंग होम ले जाया जाने लगा। परंतु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। संदीप के आकस्मिक निधन से पूरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।