नैतिक शिक्षा पर वाद-विवाद आयोजित
रामगढ़ : प्रखंड मुख्यालय मध्य विद्यालय स्कूल में बुधवार को प्रखंडस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आय
रामगढ़ : प्रखंड मुख्यालय मध्य विद्यालय स्कूल में बुधवार को प्रखंडस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छह से आठ व नौ से दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने अपनी चपलता का परिचय देते हुए अपनी बुद्धिमता दिखाई। प्रतियोगिता में नैतिक शिक्षा व प्रौद्योगिक सूचना का विषय को वर्गवार कर बच्चों को दिया गया। इसमें नैतिक शिक्षा वर्ग छह से आठ में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय कोयरीटोला की ¨पकी कुमारी, द्वितीय उसी विद्यालय की करिश्मा कुमारी, तृतीय बुनियादी विद्यालय की लक्ष्मी कुमारी ने स्थान पाया। वहीं वर्ग नौ व दस के लिए प्रौद्योगिक सूचना में प्रथम स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोठार की नीलू कुमारी व द्वितीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोठार की सोनू कुमारी ने स्थान पाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि रामगढ़ टू की बीइइओ जोहानी टोप्पो ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का कोई अंत नहीं होता है। प्रतियोगिताएं जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता बनाती है। कहा कि हमेशा बेहतर करने का प्रयास करें। कहा कि चयनित छात्रों को बीस जनवरी को जिलास्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। यह प्रतियोगिता बुनियादी विद्यालय में दिन के 11 बजे से होगी। बाद में सफल प्रतिभागियों को बीइइओ ने पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। इस दौरान बीपीओ मिथुन कुमार, शिक्षक दिलीप कुमार शाहा, अशोक भारद्वाज, दिलीप कुमार महतो, बसंत महतो, जावेद आलम, मनोज कुमार रंजन, शिशिर बोदरा,रेशनमनाथ महतो, सीआरपी वीणा देवी, रीता देवी, भीम महतो, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।