Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में किया भारत का नाम रोशन : दीपक प्रकाश

जागरण संवाददाता रामगढ़ शहर स्थानीय मेन रोड स्थित सुभाष चौक के समीप शुक्रवार को भाजप

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 07:33 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 07:33 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में किया भारत  का नाम रोशन : दीपक प्रकाश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में किया भारत का नाम रोशन : दीपक प्रकाश

जागरण संवाददाता, रामगढ़ शहर: स्थानीय मेन रोड स्थित सुभाष चौक के समीप शुक्रवार को भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया। प्रधानमंत्री के जन्म दिन कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्य सभा सदस्य दीपक प्रकाश, हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल व सिमरिया के विधायक किशुन दास, सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यों पर आधारित लगाए गए चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि आज एक शुभ दिन है। हम एक साथ तीन पर्व मना रहे हैं। आज विश्वकर्मा पूजा, आज ही करम पूजा और आज ही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। आज का दिन हमारे देश ही नहीं विश्व के लिए ऐतिहासिक है। आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के वातावरण में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का 20 साल बेमिसाल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की यात्रा का फीस सशक्त तरीके से की है। मोदी जी ने एक शासक और प्रशासक के रूप में ख्याति प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक लगातार 20 दिनों तक पर्यावरण, स्वच्छता, रक्तदान एवं प्रदर्शनी का आयोजन करेगी। दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी जी ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। आज विश्व के शीर्ष नेताओं में मोदी जी का नाम आता है। मोदी जी के नेतृत्व में देश रक्षा के क्षेत्र में काफी मजबूत हुआ है। भारत ने पाकिस्तान और चीन जैसे देशों को उसकी औकात बताई है। मोदी जी के नेतृत्व में देश का बहुमुखी विकास हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता व मंच संचालन विजय जायसवाल ने किया। मौके पर भाजपा के प्रदेश नेता राकेश भास्कर, अमित सिंह, शशि भूषण भगत, अविनेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, प्रकाश मिश्रा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नमेंद्र चंचल, डा संजय सिंह, इलारानी पाठक, रंजन फौजी, राजीव रंजन प्रसाद, प्रो. खिरोधर साहू, राजेश ठाकुर, सुबोध सिंह, रविद्र शर्मा, रवि कुमार सिंह, वरुण सिंह, कुमेल उरांव, लक्ष्मी देवी, वरुण सिंह, महेंद्र प्रजापति, मल्लिका दत्ता, सारिका राठौड़, लक्ष्मी देवी, धनंजय कुमार पुटुस, ऋषिकेश सिंह, महेश चौधरी, भीमसेन चौहान, अभिषेक चौधरी,पप्पू यादव,रमेश महतो, सत्यजीत चौधरी सहित अनेक नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.