विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में मूसलाधार बारिश से उफनाई दामोदर और भैरवा नदी, तांत्रिक घाट पूरी तरह से जलमग्न

Published: Fri, 14 Aug 2026 10:18 AM (IST)

रजरप्पा में लगातार भारी बारिश के कारण दामोदर और भैरवी नदियां उफान पर हैं, जिससे तांत्रिक घाट पूरी तरह जलमग्न ...और पढ़ें

घाट हुआ जलमग्न। फोटो जागरण

घाट हुआ जलमग्न। फोटो जागरण

HighLights

  1. लगातार बारिश से रजरप्पा में दामोदर नदी उफान पर।

  2. तांत्रिक घाट पूरी तरह से जलमग्न, दुकानें समेटी गईं।

  3. छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति ने लोगों को किया अलर्ट।

तारकेश्वर महतो, रजरप्पा (रामगढ़)। गुरुवार दोपहर के बाद से शुरू हुए लगातार तार बारिश के कारण रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र के दामोदर नद उफान पर है। दामोदर नदी का जलस्तर रात से लगातार बढ़ने के कारण तांत्रिक घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।

शुक्रवार की सुबह से ही धीरे-धीरे दामोदर का पानी बढ़ता ही जा रहा है। दामोदर का पानी छिन्नमस्तिका मंदिर के उत्तरी भाग स्थित मुंडनशाला के करीब पहुंच गया है। वही भैरवी नदी का जलस्तर भी बढा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पतरातू डैम का फाटक खोले जाने के बाद दामोदर अपना रौद्र रूप भी दिखा सकता है। इस संभावना के बाद नदी के किनारे के दुकानदारों ने अपना अपना दुकान समेटना शुरू कर दिया है।

इधर, दामोदर भैरवी संगम स्थल पर पानी के तेज बहाव और जलस्तर बढ़ने के बाद छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति ने लोगों को अलर्ट करते हुए बेवजह नदी के किनारे नहीं जाने की अपील किया है।

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने इलाके के नदी नालों को जलमग्न कर दिया है। दामोदर के उफनाने से नदी के किनारें की कई दुकानें जलमग्न हो गई है। हलांकि किसी प्रकार की जानमाल की क्षति की खबर नहीं है।

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सामान्य जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

इधर गुरुवार दोपहर के बाद से शुरू हुई लगातार मूसलाधार बारिश से रजरप्पा कोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कारण सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। वही लगातार बारिश के कारण खेतों में लबालब पानी भर आया है।

यह भी पढ़ें- झारखंड में भारी बारिश से उफान पर कोयल नदी, मेदिनीनगर के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी