आज कांग्रेस प्रत्याशी ममता करेंगी नामांकन
कांग्रेस पार्टी की रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी ममता देवी अपने समर्थकों के साथ सोमवार को नामांकन करेगी। नामांकन के साथ ही जिला मैदान बाजार टांड में जनसभा भी आयोजित किया गया है। इसमें कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह मध्य प्रदेश के सरकार के मंत्री उमंग सिगार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व स्टार प्रचारक सह एआईसीसी सदस्य शहजादा अनवर शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे। जिला मैदान से गाजा-बाजा के साथ जुलूस के निकलेगी। जुलूस के साथ झारखंडी नृत्य करते कलाकार चलते रहेंगे। नामांकन के बाद जिला मैदान में सभा होगी। सभा में पार्टी नेताओं के अलावा झारखंड
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : कांग्रेस पार्टी की रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी ममता देवी अपने समर्थकों के साथ सोमवार को नामांकन करेगी। नामांकन के साथ ही जिला मैदान बाजार टांड में जनसभा भी आयोजित किया गया है। इसमें कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, मध्य प्रदेश के सरकार के मंत्री उमंग सिगार, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व स्टार प्रचारक सह एआईसीसी सदस्य शहजादा अनवर शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे। जिला मैदान से गाजा-बाजा के साथ जुलूस के निकलेगी। जुलूस के साथ झारखंडी नृत्य करते कलाकार चलते रहेंगे। नामांकन के बाद जिला मैदान में सभा होगी। सभा में पार्टी नेताओं के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा व जनता दल के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, कार्यकर्ता व जिला के सम्मानित जनता से नामांकन के दिन जुलूस व सभा में शामिल होने की अपील किया है।