चीन ने छल व पीठ पीछे हमला कर कायरता का परिचय दिया है : चंद्र प्रकाश चौधरी
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भारत चीन सीमा पर शहीद हुए सेना के अधिका।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भारत चीन सीमा पर शहीद हुए सेना के अधिकारी व जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे जवानों पर चीन ने छल से हमला किया है। हमारे जवानों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया है। देश की जनता जवानों की वीरता पर गर्व कर रही है। चीन ने पीठ पीछे हमला कर कायरता का परिचय दिया है। इस घटना में राज्य के वीर जवान गणेश हांसदा एवं कुंदन कुमार ओझा शहीद हो गए हैं। देश की जनता केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को संयम एवं धैर्य रखकर चीन को इस अनुचित कार्य के लिए सबक सिखाना चाहिए। चीन को भी यह याद रखना चाहिए कि यह 1962 वाला भारत नहीं है बल्कि भारत सामरिक रूप से मजबूत है और दुनिया भारत की ताकत को भी मान रही है।