Move to Jagran APP

पटना से रांची जा रही चंद्रलोक बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) पतरातू डैम क्षेत्र के मां पंचबहनी मंदिर के पास पुल के आगे फोरलेन पर सोमवार की सुबहकरीब पांच बजे पटना से रांची जा रही चंद्रलोक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस पर सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। चुटूपालू घाटी में एक गैस टैंकर के पलटने के कारण चुटुपालू घाटी को पुलिस-प्रशासन ने बंद रखा था। इससे चंद्रलोक बस (बीआर52पी-1037) पटना से रामगढ़ पहुंचने के बाद पतरातू होते हुए रांची जा रही थी। इसी बीच वहां अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस पर सवार सभी यात्री खिड़की का शीशा तोड़ किसी तरह से बाहर निकले। दुर्घटना में दर्जनों यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई है। इसमें से तीन यात्री नवनीत कुमार(3

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 10:45 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:32 AM (IST)
पटना से रांची जा रही चंद्रलोक बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल
पटना से रांची जा रही चंद्रलोक बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़): पतरातू डैम क्षेत्र के मां पंचबहनी मंदिर के पास पुल के आगे फोरलेन पर सोमवार की सुबह करीब पांच बजे पटना से रांची जा रही चंद्रलोक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस पर सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। चंद्रलोक बस (बीआर52पी-1037) पटना से रामगढ़ पहुंचने के बाद पतरातू होते हुए रांची जा रही थी। चुटूपालू घाटी में एक गैस टैंकर के पलटने के कारण घाटी को प्रशासन ने बंद कर रखा था और गाड़ियां पतरातू होते हुए रांची जा रही थीं। बस पलटने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस पर सवार सभी यात्री खिड़की का शीशा तोड़ किसी तरह से बाहर निकले। संयोग से दुर्घटना में घायल यात्रियों में किसी को गंभीर चोट नहीं है। दर्जनों यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई है। इसमें से तीन यात्री नवनीत कुमार(38), अरविद कुमार(29) व मनीषा कुमारी (25) का प्राथमिक उपचार पतरातू सीएससी में कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही बासल थाना वहां पहुंचकर राहत कार्य शुरू करते हुए सभी यात्रियों को दूसरे वाहन में बैठाकर रांची भेजा गया। दुर्घटना के बाद बस चालक व खलासी फरार हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.