Move to Jagran APP

छह नवंबर को होगा वामदलों का सेमिनार

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) भुरकुंडा बाजार स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 08:49 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:15 AM (IST)
छह नवंबर को होगा वामदलों का सेमिनार
छह नवंबर को होगा वामदलों का सेमिनार

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : भुरकुंडा बाजार स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में रविवार को संयुक्त वामदलों की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता वासुदेव साव एवं संचालन नरेश बडाईक ने किया। बैठक में भाकपा, माकपा व भाकपा माले के लोग शामिल थे। बैठक में संयोजक सरजू मुंडा ने युवा नीति पर विचार रखा गया। वहीं सीपीएम के वासुदेव साव द्वारा मजदूरों के हक-अधिकार पर चर्चा की गई। वहीं विष्णु कुमार द्वारा आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कहा गया कि किसान मजदूर विरोधी कार्यो से पूरा देश त्रस्त है। इसी के आलोक में संयुक्त वामदलों का छह नवंबर को प्रखंड स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। सेमिनार की सफलता को ले सभी दलों के कार्यकर्ताओं को कार्यभार भी सौंपा गया। मौके पर ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला सचिव विष्णु कुमार, मनोज कुमार महतो, अभिमन्यु महतो, भाकपा माले प्रखंड सचिव नरेश बड़ाइक, सरजू मुंडा, माकपा जिला सचिव बासुदेव साव, प्रेम कुमार पासवान, नारायण प्रजापति, नौशाद हुसैन, मनोज पहान, संतोष मुंडा विनोद बेदिया, सुशील कुमार, बासुदेव साव, देवलाल मुंडा, मनोज कुमार, विजय कुमार, सुलेंद्र मुंडा, धनेश्वर मुंडा, अशोक सिंह, मनोज मांझी, मनोज कुमार गंझू आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.