Move to Jagran APP

नहीं रहे भाजपा नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा, निधन पर कार्यकर्ताओं में शोक Ramgarh News

58 वर्षीय अमरजीत सिंह छाबड़ा वर्तमान में भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जुड़े थे। वे छात्र जीवन से ही जनसंघ में रहे। उन्होंने अपना जीवनकाल भाजपा के साथ बिताया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 07:54 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 07:24 PM (IST)
नहीं रहे भाजपा नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा, निधन पर कार्यकर्ताओं में शोक Ramgarh News

रामगढ़, जेएनएन। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा का रविवार की रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित आवास में रात को अचानक उनका दिल का दौरा पड़ गया। परिजन इलाज के लिये रांची रोड स्थित हॉप हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 58 वर्षीय अमरजीत सिंह छाबड़ा वर्तमान में भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जुड़े थे।

loksabha election banner

छात्र जीवन से ही वे जनसंघ से जुड़े थे। उन्होंने अपना जीवन काल भाजपा के साथ ही बीता दिए। उन्होंने शादी भी नहीं की थी। उनके निधन की खबर सुनकर सुबह से ही आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई है।  उनका अंतिम संस्कार आज अपराह्न 3 बजे रामगढ़ नदी दामोदर घाट पर किया जाएगा। अमरजीत सिंह छाबड़ा के निधन पर सिख समाज, भाजपाइयों व क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

भाजपा नेता के निधन पर सीएम ने जताया शोक

इधर, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने आज एक समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है। उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.