आनंद मार्ग आश्रम में 72 घंटे का महानाम संकीर्तन प्रारंभ
भुरकुंडा : सयाल मोड़ भुरकुंडा स्थित आनंद मार्ग आश्रम प्रांगण में गुरुवार से 72 घंटे का बाब
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 09:02 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 09:02 PM (IST)
भुरकुंडा : सयाल मोड़ भुरकुंडा स्थित आनंद मार्ग आश्रम प्रांगण में गुरुवार से 72 घंटे का बाबा नाम केवलम महानाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। इसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बताया गया कि विश्व शांति के लिए इस कीर्तन का आयोजन किया गया है। कीर्तन की शुरूआत मार्ग गुरूदेव श्री श्री आनंद मूर्ति जी के द्वारा प्रतिपादित प्रभात संगीत, कीर्तन एवं साधना से की गई। मौके पर आचार्य पूर्ण देवानंद अवधुत, अरूण, प्रतिमा, नगीना, भोला, सुनील, शंभु ¨सह, रामचंद्र, विद्या, गोपी, हरि, शशि, कुमारी जैसपु, किरण, दिलखुश आदि शामिल थे। बताया गया कि 23 सितंबर को हवन-पूजन के साथ महानाम का समापन होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें