अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों, मजदूरों के समर्थन में दिया धरना
अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों मजदूरों के समर्थन में दिया धरना संवाद सहयोगी रामगढ़ झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन व अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन व अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में धरना दिया गया। धरना को अखिल भारतीय किसान सभा झारखंड के महासचिव महेंद्र पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान मजदूर, भूमि, श्रम, और कानूनो में दक्षिणपंथी बदलावों के खिलाफ है।
उन्होंने मोदी सरकार को चेताते हुए पीछे हटे या तीखे संघर्षों का सामना करने के लिए तैयार रहे।
कहा कि ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के आह्वान पर, कोविद -19 महामारी की छाया में केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा श्रमिकों के मौलिक अधिकारों पर किये जा रहे हमलो के खिलाफ देश व्यापी धरनो को अखिल भारतीय किसान सभा ने समर्थन दिया है। कहा कि श्रम कानूनो के बदलावों में सबसे ज्यादा खतरनाक बात यह है कि काम करने के घंटे को आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने का निर्णय लिया जा रहा है, कॉरपोरेट ताकतों को फायदा पहुंचाने के लिए म•ादूरों को मुफ्त में उन के हाथों में दिया जा रहा है, जो कि उन्हें आभासी दासता की ओर ले जाएगा। धरना में रत्नेस सिंह, कयुम मल्लिक, अमन कुमार, कयुम खान, बबलू उरांव, कुलेश्वर मेहता आदि कई लोग मौजूद थे।