विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

-साइबर क्राइम कंट्रोल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं सरस्वती

By JagranEdited By:
Published: Sun, 21 Jun 2020 07:32 PM (IST)

एंटी क्रप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी का शनिवार को पुनर्गठन संस्था।

-साइबर क्राइम कंट्रोल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं सरस्वती
-साइबर क्राइम कंट्रोल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं सरस्वती

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : एंटी क्रप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी का शनिवार को पुनर्गठन संस्था के संस्थापक राजलाल सिंह पटेल द्वारा सारूबेड़ा स्थित संस्था मीडिया सेल प्रदेश अध्यक्ष एमडी मुबारक के आवास पर आयोजित कोर कमेटी की बैठक के बाद किया गया। बैठक के बाद संस्था के संस्थापक पटेल द्वारा एक तरफ जहां राष्ट्रीय कमेटी का विस्तार किया वहीं दूसरी तरफ झारखंड प्रदेश कमेटी का भी पुनर्गठन किया। पटेल द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय कमेटी में ईस्ट इंडिया जोन का इंचार्ज धनंजय पांडेय, मेडिकल सेल का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार शर्मा, साइबर क्राइम कंट्रोल सेल का राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश शर्मा, मेडिकल सेल का राष्ट्रीय सचिव डॉ. महेंद्र कुमार, साइबर क्राइम कंट्रोल सेल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरस्वती बनर्जी एवं साइबर क्राइम कंट्रोल सेल की राष्ट्रीय सचिव फातिमा तबस्सुम को बनाते हुए राष्ट्रीय कमेटी में झारखंड प्रदेश को स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि झारखणंड प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार राणा, प्रदेश युवा सेल अध्यक्ष पिन्टू कुमार मालाकार, लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश रंजन, मीडिया सेल प्रदेश अध्यक्ष एमडी मुबारक, इंफॉर्मेशन सेल प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर चौबे, आरटीआई सेल प्रदेश अध्यक्ष रघुराई मेहता, अल्पसंख्यक सेल प्रदेश अध्यक्ष एमडी रहमत अंसारी, महिला सेल प्रदेश अध्यक्ष मौसमी दास तथा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता के पद पर ज्योति शर्मा को मनोनीत किया गया ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।