रोशनलाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
पतरातू : पतरातू के शांति मुहल्ला में आजसू पार्टी की बैठक रविवार की देर रात आयोजित की
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 05:46 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 05:46 PM (IST)
पतरातू : पतरातू के शांति मुहल्ला में आजसू पार्टी की बैठक रविवार की देर रात आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में शांति मुहल्ला व आस पास के लाग शामिल थे। इसमें ग्रामीणों ने पीएम आवास नहीं मिलना, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन का नहीं मिलना, विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं बनने आदि की शिकायत की आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याएं दूर करने की अपील की। मौके पर अशोक पाठक, कौलेश्वर महतो, मनोज राम, ब्रजेश ¨सह, किशोर कुमार, सुरेश कुमार, विनोद राम, दीपक सोनी, तुलसी महतो, घनश्याम राम, शंकर महतो, उर्मिला देवी, अंजू देवी, सरिता देवी, प्रभा देवी, केतरी देवी, चपिया देवी सहित दर्जनों अन्य लोग शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें